ePaper

Kumbh Weekly Horoscope: थकान भरी दिनचर्या से आराम पाने के लिए रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करें

Updated at : 27 Feb 2022 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
Kumbh Weekly Horoscope: थकान भरी दिनचर्या से आराम पाने के लिए रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करें

Kumbh Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (27 फरवरी से 5 मार्च 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

कुम्भ-इस सप्ताह कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से आराम पाने के लिए अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें.इससे आपको खुशी मिलेगी और मन प्रफुल्लित रहेगा.किसी निकट संबंधी के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का भी आमंत्रण मिल सकता है.

करियर/बिजनेस:इस सप्ताह व्यवसाय में अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे. पब्लिक डीलिंग तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दें. हालांकि अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे. सरकारी सेवारत लोग पब्लिक डीलिंग करते समय अपने मान सम्मान का विशेष ध्यान रखें.

रिलेशनशिप:इस सप्ताह पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें. प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है.किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में विघटन जैसी समस्या आने से मन परेशान रहेगा.

हेल्थः इस सप्ताह तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें. इसकी वजह से आप की कार्य क्षमता तथा पाचन प्रणाली प्रभावित हो सकती है.

लकी डेट:01,02,03

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन:शुक्रवार,बुधवार,शनिवार

सावधानी:इस सप्ताह दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें.परिस्थितियों को समझे बिना कोई निर्णय लेना उचित नहीं है.खरीदारी के मामलों में सावधान रहें.

उपाय:इस सप्ताह सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करना चाहिए.

Also Read: Aries Weekly Horoscope: नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य के प्रति पूरा ध्यान देने की जरूरत है
Also Read: Taurus Weekly Horoscope: कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा
Also Read: Gemini Weekly Horoscope: कार्यों पर ध्यान दें, आपको सफलता मिलेगी, परंतु प्रत्येक निर्णय स्वयं ही लें
Also Read: Cancer Weekly Horoscope: लापरवाही बरतने की वजह से उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है
Also Read: Leo Weekly Horoscope: तनाव में आकर कैरियर संबंधी किसी गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें
Also Read: Virgo Weekly Horoscope: दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें, अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं
Also Read: Libra Weekly Horoscope: प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से दूरियां आ सकती हैं
Also Read: Scorpio Weekly Horoscope: इस सप्ताह व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे
Also Read: Sagittarius Weekly Horoscope: प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी कार्य में अभी निवेश ना करें
Also Read: Makar Weekly Horoscope: किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करना आपको सकारात्मक बनाएगा
Also Read: Kumbh Weekly Horoscope: थकान भरी दिनचर्या से आराम पाने के लिए रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करें
Also Read: Meen Weekly Horoscope: घर में खुशहाली भरा वातावरण बना रहेगा, बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola