Kumbh Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह अपने काम पर फोकस करें और लापरवाही बिल्कुल न करें
Kumbh Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (17 जुलाई 2022 to 23 जुलाई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कुंभ राशि – इस सप्ताह व्यावसायिक मामले लाभप्रद रहेंगे. योजनानुसार कार्य करें. धन लाभ होगा.सही-गलत का निर्णय लेने में शीघ्रता न करें. व्यापार अच्छा चलेगा. बातचीत, तर्क, कार्यकुशलता का प्रभाव रहेगा. कहीं से रुका हुआ रुपया मिलेगा. प्रॉपर्टी से आपको लाभ हो सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सामान्य रहने की संभावना है.समय अनुकूल है, थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है. आत्मविश्वास बढ़ेगा.गुस्से पर काबू रखें. हर कार्य को करने में आप आनंद महसूस करेंगे.
इस सप्ताह विध्यार्थियो के लिए अति उत्तम परिणाम वाला रहेगा यदि आप तैयारी कर रहे है,तो आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी.यदि कोई सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है,तो आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त हो जायेगा. कारोबार के लिए उन्नति का समय है अतः इस समय का सदुपयोग कर कठिन परिश्रम करे.
इस सप्ताह दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. भाई-बहनों का साथ प्राप्त होगा. दोस्तों के साथ कही बाहर पार्टी मनायेगे. मातृ सुख प्राप्त होगा.गोतियो के साथ अनबन हो सकती है. आप अपने को बेहतर करने के लिए सौंदर्य प्रसाधनो का सहारा लेगे.
इस सप्ताह किसी भी मुद्दे पर राय देते समय ज्यादा उत्तेजित ना हों.अत्यधिक विश्राम के कारण भी शरीर में शिथिलता एवं अस्वस्थता रहेगी.तनाव का असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है.बंधुजनों और मित्रों से विवाद होने की संभावना है.आहार में अनियमितता न बरतें.मांसाहार एवं गरिष्ठ भोजन से बचें एवं हरी शाक-सब्जियां व रसीले फलों का सेवन करें.
लकी डेट:19,22,23
लकी कलर: पीला,लाल,सफेद
लकी दिन: सोमवार,मंगलवार,रविवार
इस सप्ताह यदि आप नवीन कार्यो का चुनाव करने जा रहे है तो सोच-समझकर निर्णय ले.अन्यथा आपको भविष्य में कई समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है.
इस सप्ताह गरीबों को कम्बल, ब्राह्मणों को खिचड़ी एवं तिल गुड़ का पात्र भरकर दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










