Cancer Weekly Horoscope: इस सप्ताह बिजनेस बढ़ाने की जल्दबाज़ी ना करें, रोमांटिक फिलिंग ज्यादा रहेगी

Updated:
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह (7 अगस्त 2022 से 13 अगस्त 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

कर्क-इस सप्ताह आपके लिए शुरुआत में कुछ परेशानी भरा रहेगा.किसी वजह से आपके मन में उथल-पुथल होगी और आपका कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा,जिसके कारण आपका कोई कार्य भी टल सकता है और आपके अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती हैं यदि आपको कोई समस्या है, तो गुरुजन से साझा कर सकते हैं.या किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा.

करियर बिजनेस

इस सप्ताह आप शुरुआत से ही अपनी नौकरी पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे. बिजनेस पार्टनरशिप के लिए भी सप्ताह की शुरुआत का समय बहुत अच्छा है. इस समय आप शेयर बाजार, सट्टे आदि की गतिविधियों से आपको दूर रहना चाहिए. इस सप्ताह अधीनस्थों का सहयोग लेने की जगह आप अपने काम को खुद करने की कोशिश करें. बिजनेस बढ़ाने की जल्दबाज़ी ना करें.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह की शुरुआत में आप रिश्तों का भरपूर आनंद लेंगे.आपके रिश्ते बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं.आपको यह समझना होगा कि किसी रिश्ते को आगे बढ़ने के लिए समय की जरूरत होती है.मैरीड कपल अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं. आपकी रोमांटिक फिलिंग बहुत ज्यादा रहने वाली है.

हेल्थ

इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है. हाथ-पैर में दर्द, ब्लड प्रेशर से रिलेटेड समस्या, दांत दर्द या मुंह में छाले होने की आशंका रहेगी.किसी भी बात की अनावश्यक जल्दबाजी से बचें.

लकी डेट:8,11,13

कलर:पीला,लाल,सफेद,पीला

लकी दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार

सावधानी

इस सप्ताह कोई भी फैसला शांत मन से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा. क्रोध को स्वयं में हावी न होने दें.स्वयं को थोड़ा समय दें.

उपाय

इस सप्ताह बड़े भाई से आशीर्वाद ग्रहण करें और छोटे को लाड़-प्यार करें.हनुमान चालीसा का पाठ करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola