Virgo Weekly Horoscope: इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है

Updated:
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह (17 जुलाई 2022 to 23 जुलाई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

कन्या: इस सप्ताह व्यावहारिक जवाबदेही निभा पाएंगे. नई कार्ययोजना पर चर्चा होगी. फिजूलखर्ची से दूर रहना आवश्यक है. प्रवास संभव है.नई प्रॉपर्टी लेने के बारे में सोच सकते हैं.लंबे समय से आप परीक्षा या टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे थे वह आ सकता है.जो कि आपके लिए शुभ साबित होगा. वाणी पर संयम रखें अन्यथा झगड़े हो सकते हैं.

कैरियर/बिजनेस-

इस सप्ताह आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी. विद्यार्थियो को अधिक मेहनत की आवश्यकता है. इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. समय आपके अनुकूल है. कई दिनों से चली आ रही परेशानी का इस सप्ताह हल मिल सकता है.व्यापार-व्यवसाय में अनायास लाभ के योग हैं. किसी सूचना से प्रसन्नता मिलेगी.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए अनुकूल रहेगा. आपको अपने पारिवारिक सदस्यो का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. परन्तु छोटे भाई-बहिनो से मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी. अपने जीवनसाथी का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. परन्तु संतान के प्रति आपकी चिंता भर बनी रहेगी.

हेल्थ

इस सप्ताह आप छोटी-छोटी बातो पर ज्यादा तनाव न लें.परिवार की समस्या से तनाव हो सकता है.वाहन चलाते समय सतर्कता एवं संयम रखें और तनाव को हावी न होने दें.नियंत्रण रखें.माता-पिता एवं बुजुर्गों का आदर करें.चित को प्रसन्न रखें. सेहत खिला खिला रहेगा.बच्चों की सेहत पर भी मौसम का प्रतिकूल असर रहेगा.अगर पांवो में दर्द एवं सूजन हो तो यूरिक एसिड निश्चित रूप से जांच करावे.सूर्य की उपासना करें.

लकी डेट: 19,20,23

लकी कलर: पीला,लाल,गुलाबी

लकी दिन: सोमवार,मंगलवार,रविवार

साधानी:

इस सप्ताह वाहन चलाते हुए या सड़क पार करते समय सावधान रहें, सड़क दुर्घटना या चोटिल होने की संभावना है.

उपाय

इस सप्ताह प्रात: घर के पश्चिम-उत्तर दिशा में सफेद कपड़े में चावल बांधकर लटका दें तो मांगलिक कार्यों में गति आएगी तथा वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola