Monthly Vrishabh Rashifal November 2022: नवंबर माह का वृषभ राशिफल, शॉर्टकट से खुद को दूर रखें

Monthly Vrishabh Rashifal November 2022: नवंबर माह का वृषभ राशिफल | जाने अपना मासिक राशिफल नवंबर 2022, horoscope in hindi: वृषभ राशिवालों के लिए नवंबर माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार नवंबर माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
November 2022 Horoscope नवंबर माह का वृषभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल नवंबर 2022 horoscope in hindi : वृषभ राशिवालों के लिए नवंबर माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार नवंबर माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
इस महीने आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य विलंब से पूर्ण होंगे.मानसिक रूप से आप कुछ परेशान रहेंगे.परिवार के सदस्य के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी.धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे.कोर्ट-कचहरी के कार्यों में अभी और वक्त लग सकता है.नौकरीपेशा लोगों को इस महीने बेहतर परिणाम मिलेंगे.
आपके विचारों में रचनात्मकता,कार्य शैली में जुनून,उच्चाधिकारियों की कृपा और काम में एकाग्रता आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाएगी.मन की चंचलता आपके रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश करेगी,लेकिन माह अंतिम चरण में आप एक बार फिर वास्तविक उत्साह से लबरेज होकर अपने लक्ष्य प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.आपके दिल में प्रेम की भावना अधिक होने से किसी व्यक्ति विशेष के लिए आपके दिल में एक विशेष स्थान होगा.कुछ समय आप एकांत में रहना पसंद करेंगे या संबंधों में दूरी होगी,लेकिन शुरुआत और अंतिम चरण बेहतर होने के कारण आपको प्रियपात्र का साथ मिल सकेगा.
जो लोग पहले से ही संबंधों में हैं,उनकी भी मुलाकात की संभावना रहेगी.आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें .खासकर एसिडिटी,त्वचा रोग,एलर्जी,मौसमी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है.आखिरी दो दिनों में आपको थोड़ी राहत महसूस होगी और आप अपने करीबी लोगों के साथ समय व्यतीत कर शरीर में नई ऊर्जा लाने का प्रयास करेंगे.हर कुछ आपके नियंत्रण में नहीं हो सकता.शॉर्टकट से खुद को दूर रखें.
इस माह घी में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को लगाने से भय और बाधाओं से मुक्ति मिलती है. हनुमान जी की पूजा करें.
शुभ अंक :- 7
शुभ रंग :- महरून
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










