Monthly Vrishabh Rashifal December 2022: दिसंबर माह का वृषभ राशिफल, किसी पुराने मित्र से अनबन हो सकती है
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Nov 2022 6:51 AM
Monthly Vrishabh Rashifal December 2022: दिसंबर 2022 का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है. स्वास्थ्य शुरुआत में खराब रह सकता है, लेकिन बाद में सुधार होगा. खर्चों से ज्यादा अपनी आमदनी पर ध्यान देंगे तो आपको फायदा होगा.
Monthly Vrishabh Rashifal December 2022: वृषभ राशि वालों के लिए दिसंबर महीने के प्रथम हफ्ते में कई उलटफेर होंगे. विदेशी संबंधों से फायदा होगा पर अंतर्मन बेचैन रहेगा. एक से अधिक मोबाइल या किसी नवीन उपकरण की प्राप्ति का योग निर्मित हो रहे हैं. किसी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने से बचें अन्यथा नुकसान होगी. संतान की ख़ुशी से सीना फूल जाएगा. विदेशी संबंधों से फायदा होगा. किसी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है. अपनों से भिन्न विचारों के कारण परेशानी हो सकती है.
नए निवेश में लाभ होगा. आर्थिक रूप से वक्त मध्यम रहेगा. किसी पुराने मित्र से अनबन हो सकती है किसी विपरीत लिंगी की सलाह से तनाव होगा. करियर में सहकर्मियों से संबंधों पर नकारात्मक असर होगा. कमर और पैरों में पीड़ा हो सकती है. पूर्ण ज्ञान के अभाव में अनुभवी लोगों से बहस न करें. किसी की सलाह उलटी पड़ेगी. कारोबार के नए अपरिपक्व विचार तनाव का सबब बनेंगे.
माह के तीसरे हफ्ते में विघ्न कम होने से मानसिक तनाव में कमी होगी. कामेच्छा में भी कमी का अहसास होगा. पिता के तप्त स्वभाव से ठेस लगेगी. कोई मामूली बात नासूर बन कर मानसिक तनाव देगी. आर्थिक स्थिति बहुत सबल नही होगी. आप प्रतिद्वंदियों को नीचा दिखा कर नही आदर देकर पटखनी दे सकेंगे. किसी की सराहना से कलेजा चौगुना हो जाएगा पर सतर्क रहें अन्यथा निर्णय में चूक भारी पड़ेगी. निवेश में लाभ से हर्ष होगा. पर अकस्मात् क्षति से बेचैनी होगी.
आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में आशातीत परिणाम प्राप्त होंगे. नए उद्यमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. हर काम को सही तरीक़े से अंजाम देने की भावना बलवती होगी. किसी नए व्यवसाय से फायदे के संकेत मिल रहे हैं. सेहत और जीवन को लेकर अनावश्यक मिथ्या विचार प्रकट होंगे. कमाई मध्यम से बेहतर होगी. पारिवारिक वातावरण सामान्यर्ण रहेगा. संचार माध्यमों से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










