मीन राशिफल 03 मार्च 2026: चंद्र ग्रहण के प्रभाव से क्या कानूनी मामलों में मिलेंगे सकारात्मक संकेत?

Aaj Ka Meen Rashifal 03 March 2026: मीन राशि वालों के लिए मार्च का महीना कर्ज से दिलाएगा मुक्ति या बढ़ाएगा उलझनें, पढ़ें आज का राशिफल
Meen Aaj Ka Rashifal 3 March 2026: मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शत्रुओं और रोगों पर विजय पाने का है क्योंकि छठे भाव में चंद्रमा और केतु का गोचर हो रहा है. चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके भीतर की छिपी हुई शक्ति को बाहर लाएगा.
करियर-बिजनेस: लग्न में शनि और शुक्र की स्थिति आपके व्यक्तित्व को बहुत प्रभावशाली बनाएगी. ग्रहण के असर से कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और लंबे समय से पेंडिंग काम आज सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे.
लव लाइफ: आज का दिन सामान्य रहेगा, पार्टनर आपकी कार्य संबंधी व्यस्तता को समझेगा. ग्रहण का प्रभाव आपसी सहयोग बढ़ाएगा, जिससे घर के किसी बड़े पेंडिंग काम को आज आप मिलकर पूरा करेंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, विशेषकर ग्रहण के कारण त्वचा में जलन या एलर्जी की समस्या हो सकती है. सीधी धूप में जाने से बचें और स्वच्छता का ध्यान रखें, आहार में तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं.
सावधानी: आज किसी भी तरह के कर्ज के लेनदेन से बचें और महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को संभालकर रखें.
उपाय: चने की दाल और पीले वस्त्र का किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










