धनु राशिफल 03 मार्च 2026: चंद्र ग्रहण के उतार-चढ़ाव से क्या असहज रहेगा आपका मन?

Aaj Ka Dhanu Rashifal 03 March 2026: धनु राशि वालों के लिए मार्च का महीना भाग्यशाली रहेगा या चुनौतीपूर्ण, क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का राशिफल
Dhanu Aaj Ka Rashifal 3 March 2026: धनु राशि: आज का दिन आपके लिए धार्मिक और लंबी यात्राओं का रहेगा क्योंकि नवम भाव में चंद्रमा और केतु की युति है. चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके सोया हुआ भाग्य को जागृत करने की क्षमता रखता है.
करियर-बिजनेस: तृतीय भाव में सूर्य, मंगल और बुध के होने से आपके साहस में वृद्धि होगी. ग्रहण का असर आपको जोखिम भरे लेकिन लाभदायक निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगा. व्यावसायिक यात्राएं अत्यंत सफल होंगी और आय बढ़ेगी.
लव लाइफ: दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. ग्रहण का प्रभाव आपको पार्टनर के साथ किसी आध्यात्मिक यात्रा पर ले जा सकता है. प्रेम संबंधों में संवाद की स्पष्टता रिश्तों को और भी अधिक मजबूत और परिपक्व बनाएगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है, बस ग्रहण के कारण नसों या कंधों में हल्का खिंचाव हो सकता है. ज्यादा शारीरिक मेहनत के बजाय स्मार्ट वर्क पर ध्यान दें और मन की शांति के लिए ध्यान करें.
सावधानी: पिता या गुरु की बातों को नजरअंदाज न करें और बेवजह के विवाद से बचें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










