Mithun Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लकी, पार्टनर के साथ दूर होंगे मतभेद

Edited by Ranjan Kumar
Updated:
विज्ञापन

मिथुन आज का राशिफल 31 दिसंबर 2025

Mithun Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन बुधवार. पढ़ें आज का दैनिक मिथुन राशिफल

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: आज 31 दिसंबर 2025, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मेष राशि में सुबह 09 बजकर 23 मिनट तक रहेंगे. उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार….

Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि : दिन बौद्धिक कार्यों और निर्णयों के लिए उत्तम है. राशि के स्वामी बुध धनु राशि में सूर्य और मंगल के साथ हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. गुरु (बृहस्पति) आपकी राशि में वक्री अवस्था में हैं, जो पिछली योजनाओं पर पुनर्विचार का अवसर देंगे.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में बोलने की कला और तर्क शक्ति से लाभ होगा. साझेदारी के कामों से लाभ होगा. शिक्षा, कंसल्टेंसी या लेखन के क्षेत्र में, सम्मान या प्रोजेक्ट मिल सकता है. विदेश से जुड़े व्यापार में प्रगति होगी.
रिलेशनशिप: प्रेम संबंधों के लिए दिन यादगार रहेगा. पार्टनर के साथ मतभेद दूर होंगे. सामाजिक दायरे में सक्रियता बढ़ेगी और नए संपर्क बनेंगे. परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह उपयोगी होगी.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से सक्रिय महसूस करेंगे, लेकिन शनि की स्थिति के कारण पैरों में दर्द या नसों में खिंचाव हो सकता है. योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें.
सावधानी: वाद-विवाद से दूर रहें, स्पष्टवादिता से किसी को बुरा लग सकता है. लेन-देन में कागजी कार्रवाई पूरी रखें. वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें.
उपाय: भगवान गणेश को 21 दूर्वा (घास) अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. मूंग की दाल का दान करें. हरे रंग का रुमाल अपने पास रखें.
शुभ रंग: हल्का हरा और समुद्री नीला
शुभ अंक: 5 और 3

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

ALSO READ:- Aaj Ka Panchang 31 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola