September 2023 Vrishabh Rashifal: जानिए वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा सितंबर महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Sep 2023 5:04 PM

विज्ञापन

September 2023 Vrishabh Rashifal: सितंबर 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के नौवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. आइए जानें सितंबर 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

September 2023 Vrishabh Rashifal:  सितंबर 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के नौवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए सितंबर 2023  का मासिक राशिफल

वृषभ शुक्र ग्रह द्वारा शासित एक स्त्री प्रकृति की राशि है जिसके स्वामी ग्रह शुक्र है. इस राशि के जातक भावुक स्वभाव के होते हैं और सुंदरता की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं. इन जातकों की कला, गीत-संगीत में विशेष रुचि होती है. दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए हर क्षण तैयार रहते हैं और दोस्ती को बनाए रखने में भी सक्षम होते हैं. दोस्तों के बीच इनका मान-सम्मान भी बहुत होता है. लंबी दूरी की यात्राओं में इनकी विशेष रुचि होती है.

कार्यक्षेत्र

सितंबर 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, करियर के क्षेत्र वृषभ राशि के जातकों को अधिक से अधिक मेहनत करने की जरूरत हो सकती है, तभी अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है, क्योंकि इस माह शनि दसवें भाव में बैठे हैं और दसवां भाव करियर का भाव है, वहीं शनि एक चुनौतीपूर्ण ग्रह है.

आर्थिक

सितंबर 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह आर्थिक जीवन के लिहाज से मुश्किल भरा हो सकता है. राहु और बृहस्पति की बारहवें भाव में युति के कारण जातक के खर्चे बढ़ सकते हैं.

राशि का स्वामी शुक्र की कमजोर स्थिति के परिणामस्वरूप अधिक खर्च हो सकते हैं और नुकसान भी जातकों को झेलना पड़ सकता है. साथ ही दूसरे भाव के स्वामी के रूप में बुध महीने के आखिरी में वक्री गति में आ जाएंगे और जिसके कारण पैसों का नुकसान होने की संभावना हो सकती है.

स्वास्थ्य

सितंबर 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह वृषभ राशि जातकों को स्वास्थ्य में औसत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, क्योंकि इस माह बृहस्पति राहु के साथ बारहवें भाव में मौजूद है. वहीं छठे व पहले भाव का स्वामी शुक्र इस माह के दौरान कमजोर स्थिति में मौजूद है, जिसके परिणामस्वरूप जातक भावुक हो सकते हैं. साथ ही उच्च रक्तचाप और पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हो सकते हैं.

प्रेम व वैवाहिक

सितंबर 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, जो जातक प्रेम के बंधन में बंधे हैं उनके लिए यह माह कुछ खास रहने वाला प्रतीत नहीं हो रहा है. पार्टनर के साथ आपसी समझ की कमी हो सकती है. इस माह शादी और सगाई के योग बनते नजर नहीं आ रहे हैं. क्र जो कि प्यार और आकर्षण का ग्रह है, इस माह कमजोर स्थिति में हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्यार और शादी के लिए यह समय ज्यादा फलदायी नहीं हो सकता है.

पारिवारिक

सितंबर 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह राहु के साथ बृहस्पति की मौजूदगी के चलते जातकों को पारिवारिक जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

उपाय

  • रोजाना 108 बार “ॐ दुर्गाय नमः” मंत्र का जाप करें.

  • राहु के लिए शनिवार को हवन-यज्ञ करें.

  • प्रतिदिन “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का 24 बार जाप करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola