June 2023 Vrishabh Rashifal: जानिए वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जून का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2023 12:25 PM
June 2023 Vrishabh Rashifal: जून 2023 माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल
June 2023 Vrishabh Rashifal: जून 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल
यह महीना वृषभ राशिवालों के लिए औसत रह सकता है क्योंकि बृहस्पति, चंद्र शासित राशि के बारहवें भाव में स्थित होगा और अन्य ग्रह राहु के साथ मौजूद होंगे.
वृषभ राशिवालों के करियर में प्रगति होने की संभावना है लेकिन करियर में ये वृद्धि आपको मेहनत और लगातार किये जा रहे प्रयासों से हासिल होगी. इस दौरान आपके करियर की रफ़्तार धीमी होगी, परंतु स्थिर होगी.
इस महीने के दौरान बारहवें और सातवें भाव के स्वामी मंगल आपके तीसरे भाव में स्थित होंगे जिसके परिणामस्वरूप इस राशि के जो जातक व्यापारी हैं उन्हें बिज़नेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. साथ ही, मंगल की मौजूदगी की वजह से भाई-बहनों और करीबियों के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है. ऐसे में, उनके साथ बेवजह की बहस हो सकती है.
इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है, चूंकि राहु आपके बारहवें भाव में स्थित होगा. इस वजह से आपको रात में नींद न आने की समस्या हो सकती हैं.
वृषभ राशि के जो जातक पहले से प्रेम में हैं उनके लिए ये महीना कुछ ख़ास नहीं रहने की संभावना है. इस राशि के लोग एक-दूसरे को समझने में विफल हो सकते हैं, साथ ही जो लोग अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहते हैं या सगाई करना चाहते हैं उनके लिए ये समय अनुकूल नहीं है.
-
प्रतिदिन 108 बार “ॐ दुर्गायै नमः” का जाप करें.
-
शनिवार के दिन राहु के लिए यज्ञ-हवन करें.
-
प्रतिदिन 24 बार “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










