February 2023 Vrishabh Rashifal: जानिए वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा फरवरी का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Feb 2023 7:01 AM
February 2023 Vrishabh Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल
February 2023 Vrishabh Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के दूसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल
वृषभ शुक्र ग्रह द्वारा शासित एक स्त्री प्रकृति की राशि है. इस राशि में जन्मे जातक सुंदरता की तरफ़ जल्दी आकर्षित होते हैं और हर चीज़ को रचनात्मक तरीके से हासिल करने की कोशिश करते हैं. इनमें कुछ अलग करने की ख़्वाहिश होती है. ये लोग जिस चीज़ को ठान लेते हैं, उस पर टिके रहते हैं. यात्रा करना इन्हें बेहद पसंद होता है. साथ ही इनमें संगीत, कला और मनोरंजन के प्रति झुकाव पाया जाता है.
इस महीने वृषभ राशि के जातक अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. साथ ही आपको नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे क्योंकि बृहस्पति ग्यारहवें भाव में स्थित है. कर्म देव शनि दसवें भाव में अपनी ही राशि में स्थित हैं, जो कार्यक्षेत्र में आपको सफलता के शिखर तक पहुंचाएंगे.
केतु आपके छठे भाव में स्थित है, जो आपको कुछ चुनौतियों का सामना करने सक्षम बनाएगा. वहीं दूसरी ओर राहु का आपके बारहवें भाव में होना, आपके काम में कुछ व्यवधान पैदा कर सकता है. लेकिन अंततः आपको सफलता मिलेगी.
आर्थिक रूप से देखा जाए तो आपके लिए 15 फरवरी के बाद का समय प्रबल रहेगा क्योंकि बुध आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी के रूप में अनुकूल अवस्था में विराजमान होंगे. 15 फरवरी के पहले की बात करें तो बारहवें भाव में राहु और पहले भाव में मंगल की स्थिति के कारण आपकी आय के प्रवाह में कुछ बाधाएं पैदा कर सकती है और साथ ही आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी कर सकती है. हालांकि ग्यारहवें भाव में बृहस्पति की स्थिति और पांचवें भाव पर उसकी दृष्टि, आपको काफ़ी हद तक राहत पहुंचाएगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगी.
सेहत के लिहाज से देखें तो 15 फरवरी के बाद आपको ज़्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. महीने के पहले भाग की बात की जाए तो बारहवें भाव में राहु की उपस्थिति होने के कारण आपकी आंखों में जलन हो सकती है. साथ ही पहले भाव में मंगल स्थित होने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
15 फरवरी 2023 के बाद आपको अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन में बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होकर पांचवें भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे आपके प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी. लेकिन चंद्र राशि में स्थित मंगल ग्रह आपके रिश्ते में कुछ गलतफहमियां पैदा कर सकता है और शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं खड़ी कर सकता है.
पारिवारिक जीवन की बात करें तो बारहवें भाव में राहु स्थित होने के कारण, आपके परिवार में तनावपूर्ण माहौल हो सकता है. हालांकि ग्यारहवें भाव में बृहस्पति की स्थिति ढेर सारे महननोन के साथ आपके परिवार में खुशियों के पल लेकर आएगी.
-
मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए हवन/यज्ञ करें.
-
मंगलवार के दिन माँ दुर्गा के सामने तेल का दीपक/दीया जलाएं.
-
मंगलवार के दिन गरीबों को अन्न दान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










