मकर राशिफल 23 जून 2026: रुके हुए कार्यों को मिलेगी रफ्तार, बढ़ेगा आत्मविश्वास
23 जून 2026 का मकर राशिफल
Aaj Ka Makar Rashifal 23 June 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Makar Rashifal 23 June 2026: काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी के अनुसार, आज का दिन आपके लिए भाग्य का पूरा साथ और आध्यात्मिक उन्नति लेकर आया है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के नवम (भाग्य) भाव में कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. पंचम भाव का मंगल आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाएगा. किस्मत का भरपूर साथ मिलने से आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने लगेंगे, जिससे मानसिक शांति और संतोष की प्राप्ति होगी.
करियर-बिजनेस: आज व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं अत्यंत लाभदायक साबित होंगी और नए अवसरों के द्वार खोलेंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी तथा भाग्य के सहयोग से आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं. शिक्षा, प्रशिक्षण और नई चीजें सीखने से लाभ मिलेगा. नौकरी में बदलाव या पदोन्नति की इच्छा रखने वाले लोगों की मनोकामना पूरी हो सकती है.
रिलेशनशिप: आज पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आपसी सद्भाव बना रहेगा. पिता या परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद से कोई मांगलिक अथवा धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है. परिवार और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. सगे-संबंधियों के साथ चल रही पुरानी कड़वाहट दूर होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद अनुकूल और सुखद रहेगा. पार्टनर के साथ वैचारिक तालमेल शानदार रहेगा और आप दोनों किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. रोमांस और आपसी समझ में वृद्धि होगी. जीवनसाथी की सलाह और सहयोग आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलने में सहायक साबित होंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. आप स्वयं को मानसिक रूप से शांत, तनावमुक्त और सकारात्मक महसूस करेंगे. पुरानी शारीरिक समस्याओं में सुधार देखने को मिल सकता है. यात्रा और नई गतिविधियों से उत्साह बना रहेगा. नियमित रूप से योग और ध्यान करने से विशेष लाभ मिलेगा.
- सावधानी: आज केवल भाग्य के भरोसे न रहें, अपनी मेहनत और प्रयास पूरी ईमानदारी से जारी रखें.
- उपाय: आज किसी मंदिर में जाकर लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करें.
- शुभ रंग: आसमानी
- शुभ अंक: 4
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










