Libra Monthly Horoscope December 2025: तुला राशि के लिए करियर में सफलता और यात्राओं के अवसर, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Nov 2025 10:50 AM

विज्ञापन

तुला राशि के लिए दिसंबर 2025 का राशिफल

Libra Monthly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 तुला राशि वालों के लिए करियर और व्यक्तिगत जीवन में प्रगति का महीना रहेगा. नौकरीपेशा लोग उन्नति और नई जिम्मेदारियों का अनुभव करेंगे, वहीं कार्यक्षेत्र से जुड़ी छोटी-बड़ी यात्राओं के भी योग बन रहे हैं. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

विज्ञापन

Libra Monthly Horoscope December 2025: मेरे और मेरे परिवार के लिए यह समय कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या फिर किसी नई समस्या का सामना करना पड़ेगा — ऐसी कई बातें हमारे मन में घूमती रहती हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

दिसंबर का महीना पारिवारिक जीवन में कई खुशियाँ लेकर आएगा. परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे. धन लाभ के योग बनेंगे और परिवार के लोग एक-दूसरे का सहयोग करेंगे. आप अपने परिवार के प्रति विश्वास बढ़ाएं, इससे रिश्तों में और मजबूती आएगी. पुराने लंबित कार्य पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. परिवार के बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा.

व्यापार तथा नौकरी

विशेष रूप से थोक व्यापारियों के लिए यह महीना संतोषजनक रहेगा. पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ काम करें, परिणाम सकारात्मक मिलेंगे. 16 दिसंबर के बाद व्यापार की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन लाभ के मौके बने रहेंगे. शेयर मार्केट से भी लाभ प्राप्त हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों की मेहनत और अनुभव उन्हें उन्नति दिलाएंगे. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिलने की संभावना है—बस धैर्य बनाए रखें.

शिक्षा तथा करियर

विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. बेहतरीन अंक प्राप्त करने हेतु नियमित मेहनत आवश्यक है. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को बड़े लोगों का आशीर्वाद लेना चाहिए—सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को स्वयं पर विश्वास बनाए रखना होगा. करियर में उन्नति होगी और कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा संभव है. नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए यह महीना संतोषजनक रहेगा.

यहां देखें दिसंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में इस माह कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. सितारों का सहयोग कम रहेगा, इसलिए बातचीत करते समय सावधानी बरतें. रिश्ते में कड़वाहट न बढ़े, इसके लिए पार्टनर को सरप्राइज़ गिफ्ट देना लाभदायक रहेगा. सिंगल लोगों को इस समय रिश्तों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. लिव-इन रिलेशन में हैं तो कम्युनिकेशन स्किल मजबूत होगी और समझ बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन थोड़ा कमजोर रह सकता है, क्योंकि कार्य-व्यस्तता के कारण समय कम दे पाएंगे.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. दिसंबर में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है क्योंकि राशि स्वामी मजबूत स्थिति में नहीं हैं. पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं. जिन लोगों को पहले से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, वे खान-पान पर विशेष ध्यान रखें. मधुमेह रोगियों को बाहर का भोजन नहीं करना चाहिए, सुबह की सैर और व्यायाम आवश्यक है. अन्य लोगों को त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है.

उपाय

  • प्रतिदिन दुर्गा स्तुति या दुर्गा पाठ करें.
  • शुक्रवार को दही का दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola