खर्चों पर नियंत्रण पा सकते हैं, यहां देखें सिंह राशि का 21 से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Sep 2025 7:21 AM

विज्ञापन

सिंह राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Leo Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: सिंह राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: सितंबर माह का चौथासप्ताह सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025

आप हमेशा अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहते हैं, लेकिन इस सप्ताह आपका यही रवैया स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. मनमौजी व्यवहार सेहत के साथ-साथ आपके निजी जीवन में भी तनाव और परेशानी ला सकता है. इस समय संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम पर ध्यान देना बेहद आवश्यक होगा.

आर्थिक स्थिति और बजट प्रबंधन

इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि की संभावना है. हालांकि घरवालों या साथी के सहयोग से आप इन खर्चों पर नियंत्रण पा सकते हैं. इसके लिए एक स्पष्ट और व्यावहारिक बजट बनाना सबसे सही उपाय रहेगा. खर्च करते समय यह सुनिश्चित करें कि धन केवल आवश्यक वस्तुओं पर ही खर्च हो, अनावश्यक विलासिता से बचें.

परिवार और सामाजिक जीवन में सहभागिता

यदि आप पार्टी या किसी आयोजन की योजना बना रहे हैं तो करीबी दोस्तों को आमंत्रित करें. उनके सहयोग और उत्साहवर्धन से आपका मनोबल बढ़ेगा. साथ ही बिना विशेष प्रयास के आप अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में भी सफल रहेंगे, जिससे पारिवारिक माहौल सकारात्मक बनेगा.

कार्यक्षेत्र में सतर्कता आवश्यक

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके लक्ष्यों और योजनाओं में अड़चनें आ सकती हैं. दफ्तर में कोई व्यक्ति आपकी रणनीतियों को प्रभावित करने का प्रयास कर सकता है. ऐसे में सतर्क रहना, अपने कार्यों को गोपनीय रखना और सभी गतिविधियों पर नज़र बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण होगा.

शिक्षा और प्रेम जीवन में संतुलन

इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन आपकी शिक्षा और करियर पर ध्यान भटकाने का कारण बन सकता है. ऐसे में प्रेम और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. यह समझें कि प्रेम के लिए पूरा जीवन पड़ा है, लेकिन इस समय आपकी प्राथमिकता शिक्षा होनी चाहिए ताकि भविष्य में सफलता सुनिश्चित हो.

उपाय

प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. यह उपाय आपके आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola