कन्या राशिफल 12 अगस्त 2026: अचानक मिल सकती है पुराने अटके धन की खुशखबरी, नए संपर्क भी आएंगे काम

Updated:
विज्ञापन

12 अगस्त 2026 का कन्या राशिफल

Aaj Ka Kanya Rashifal 12 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal 12 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. दिन की शुरुआत में रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं, जबकि बाद में नए संपर्क और काम के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. करियर में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कैसा रहेगा.

करियर-बिजनेस

दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के द्वितीय भाव में होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए धन की प्राप्ति के संकेत मिलेंगे. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के तृतीय भाव में आने से नए संपर्क, संचार और कार्य विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे. सूर्य के लाभ भाव में होने से आय में वृद्धि तथा करियर में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है. व्यापार में नई योजनाएं और निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं.

रिलेशनशिप

परिवार में प्रेम और सहयोग का वातावरण बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ विश्वास और आपसी समझ पहले से अधिक मजबूत होगी. भाई-बहनों का सहयोग आपके कार्यों में सहायक बनेगा. किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. साथी के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए मनचाहा साथी मिलने के शुभ योग हैं.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी. नियमित योग, ध्यान और संतुलित भोजन लाभकारी सिद्ध होंगे. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अनियमित दिनचर्या से बचें. मानसिक तनाव से दूर रहें और सकारात्मक सोच अपनाएं.

आज का विशेष योग और उपाय

आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें तथा "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे बुद्धि, वाणी और कार्यों में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है.

शुभ रंग: हल्का हरा शुभ अंक: 5

यह भी पढ़ें: यहां दिखेगा 'दिन में रात' का नजारा, जानिए 12 अगस्त 2026 के पूर्ण सूर्य ग्रहण की सटीक टाइमिंग


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola