June Grah Gochar 2023: बुध, शनि और सूर्य अपनी बदल रहे हैं चाल, जानें राशियों पर पड़ेगा क्या असर

Updated:
विज्ञापन
June Grah Gochar 2023: बुध, शनि और सूर्य अपनी बदल रहे हैं चाल, जानें राशियों पर पड़ेगा क्या असर

June Grah Gochar 2023, Rashifal 2023: जून का महीना शुरू हो चुका है. इस महीने को ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बता दें कि जून का महीना किन राशियों के लिए खास होगा और किनके लिए ये महीना परेशानी ला सकता है.

विज्ञापन
undefined

मेष राशि

माह का आरंभ तो अच्छा रहेगा किंतु अपनी कटु वाणी पर नियंत्रण रखें, कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें.

undefined

वृषभ राशि

माह के आरंभ में रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी.यात्रा सावधानीपूर्वक करें. वाहन दुर्घटना से बचें. इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें.

undefined

मिथुन राशि

माह का आरंभ तनावपूर्ण माहौल में हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें. भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है.

undefined

कर्क राशि

सम्पूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा. कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी.

undefined

सिंह राशि

अपने साहस और सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे. अवसर अच्छा है जो करना चाहे शीघ्र करें निर्णय लेने में विलंब ना करें.

undefined

कन्या राशि

कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के साथ संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाएगा यद्यपि तीसरे सप्ताह से परिस्थितियों और अनुकूल हो जाएंगी ,जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे.

undefined

तुला राशि

तमाम अप्रत्याशित बाधाओं के बावजूद आपका समय बेहतरीन रहेगा. काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा.बृश्चिक राशि-संपूर्ण माह काफी मिलाजुला रहेगा. सफलता की दृष्टि से तो कहीं कोई परेशानी नहीं होगी किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह अथवा मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा.

undefined

धनु राशि

माह के आरंभिक ग्रह-गोचर बेहतरीन सफलता दिलाएंगे. साहस पराक्रम की वृद्धि होगी. लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी. सामाजिक पद प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्त रहेंगे.

undefined

मकर राशि

माह का आरंभ कार्य व्यापार में वृद्धि करेगा. शिक्षा प्रतियोगिता में भी आशातीत सफलता मिलेगी किंतु स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें. कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत. कष्टकर यात्रा करनी पड़ सकती है.

undefined

कुंभ राशि

तमाम विषमताओं के बावजूद सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. माह के तीसरे सप्ताह से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति में भी कमी आएगी.

undefined

मीन राशि

माह का आरंभ कई सुखद समाचारों के साथ हो सकता है किंतु दूसरे सप्ताह के बाद पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा.यात्रा के सुखद योग

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola