हर राशि के लिए नए मौके और बड़ा बदलाव, पढ़ें अपना 19-25 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल

19 से 25 अप्रैल 2026 का जेन जी साप्ताहिक राशिफल
Gen Z Weekly Horoscope 19 to 25 April 2026: आने वाले 19 से 25 अप्रैल 2026 का जेन जी साप्ताहिक राशिफल नई शुरुआत, करियर ग्रोथ, रिलेशनशिप अपडेट और लाइफ में बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है, जानें आपकी राशि का हाल.
Gen Z Weekly Horoscope 19 to 25 April 2026: Gen-Z के लिए इस हफ्ते का पूरा वाइब “नई शुरुआत, नया सोच” वाला रहने वाला है. प्लैनेट्स आपको सिर्फ आगे बढ़ने का मौका नहीं दे रहे, बल्कि खुद को फिर से समझने और री-स्टार्ट करने का भी मौका दे रहे हैं. स्टडी, करियर और लव लाइफ, हर चीज में छोटे फैसले बड़े बदलाव ला सकते हैं. चलिए जानते हैं Gen-Z का साप्ताहिक राशिफल.
मेष राशि
मेष राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की पहले, दूसरे, तीसरे तथा अंतिम दिन चौथे भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को द्वादश भाव में उदय होंगे पहले भाव में सूर्य और शुक्र की युति रहेगी लेकिन 19 अप्रैल को शुक्र आपके राशि की दूसरे भाव में संचरण करेगे.इस सप्ताह आपके अंदर एनर्जी और जोश दोनों हाई रहने वाले हैं और आप हर काम को जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे. पढ़ाई में आपका फोकस पहले से काफी मजबूत रहेगा और आप मुश्किल टॉपिक भी आसानी से समझ पाएंगे. करियर में कोई नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपकी पहचान बढ़ेगी. लव लाइफ में साफ-साफ समझ बनेगी और रिश्तों में आप ज्यादा सीरियस रहेंगे. शनि मंगल बुध की युति द्वादश भाव में है सिंगल लोगों को कोई नया क्रश मिल सकता है जो ध्यान खींचेगा.तीसरे भाव में गुरु है फैमिली सपोर्ट अच्छा रहेगा और घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा. एकादश भाव में राहु तथा पंचम भाव में केतु के कारण आपको ओवर थिंकिंग से बचना होगा वरना छोटी बात भी बड़ा टेंशन बन सकती है. हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन नींद पूरी लेना जरूरी है.
शुभ नंबर– 3
शुभ रंग– सफेद
उपाय: हर सुबह 5 मिनट खुली हवा में गहरी सांस लेकर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशि
वृष राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की द्वादश, पहले ,दूसरे तथा अंतिम दिन तीसरे भाव में संचरण करेगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को एकादश भाव में उदय होंगे तथा शुक्र और सूर्य की युति द्वादश भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की पहले भाव में संचरण करेगे.इस सप्ताह आपके जीवन में स्टेबल ग्रोथ और शांति का फील रहेगा और आप चीजों को धीरे-धीरे लेकिन सही तरीके से आगे बढ़ाएंगे.एकादश भाव में शनि मंगल बुध की युति के कारण पढ़ाई में आपका मन ज्यादा समय तक लगेगा और रिजल्ट अच्छे मिलेंगे. करियर में रुके हुए काम फिर से आगे बढ़ सकते हैं और फायदा मिलेगा. लव लाइफ में भरोसा और समझ दोनों बढ़ेंगे जिससे रिश्ता मजबूत होगा.सिंगल लोगों के लिए पुराना कनेक्शन फिर से एक्टिव हो सकता है.चौथे भाव में केतु तथा दशम भाव में राहु है फैमिली लाइफ में सपोर्ट और शांति बनी रहेगी लेकिन ध्यान रखे आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना है वरना मौका निकल सकता है. गुरु दूसरे भाव में है हेल्थ में खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है. स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा.
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार,शुक्रवार
शुभ रंग: मैरून, केसरिया
शुभ अंक: 2
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की एकादश, द्वादश,पहले तथा सप्ताह के अंतिम दिन दूसरे भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को दशम भाव में उदय होंगे तथा शुक्र और सूर्य की युति एकादश भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की द्वादश भाव में संचरण करेगे.इस सप्ताह आपका कम्युनिकेशन स्किल बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगा और लोग आपकी बातों से इंप्रेस होंगे.पहला भाव में गुरु है पढ़ाई में आप जल्दी सीखेंगे और नए आइडिया आसानी से पकड़ लेंगे. तीसरे भाव में केतु है करियर में नए लोगों से कनेक्शन बन सकता है जो आगे चलकर काम आएगा. नवम भाव में राहु के कारण लव लाइफ में थोड़ी कन्फ्यूजन हो सकती है इसलिए साफ बात करना जरूरी रहेगा. सिंगल लोगों के लिए फ्लर्टिंग या नया कनेक्शन बनने के चांस हैं.दशम भाव में शनि मंगल बुध है फैमिली में छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन जल्दी सॉल्व हो जाएगी. आपको फोकस बनाए रखना होगा वरना ध्यान बिखर सकता है. हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करें.
शुभ नंबर- 5
शुभ रंग- पीला
उपाय: दिन में कम से कम एक घंटा बिना मोबाइल के काम या पढ़ाई करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , दशम ,एकादश द्वादश तथा सप्ताह के अंतिम दिन पहले भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को नवम भाव में उदय होंगे तथा शुक्र और सूर्य की युति दशम भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की एकादश में संचरण करेगे.इस सप्ताह आपके इमोशंस और सोच दोनों में बैलेंस बनाना जरूरी रहेगा और आप चीजों को गहराई से समझेंगे. द्वादश भाव में गुरु के सहयोग से घर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे है आपका फोकस अच्छा रहेगा और मुश्किल चीजें भी क्लियर होंगी. करियर में किसी सीनियर की सलाह आपके लिए बहुत काम आएगी. नवम भाव में शनि मंगल बुध की युति लव लाइफ में इमोशनल कनेक्शन मजबूत होगा और भरोसा बढ़ेगा. सिंगल लोगों के लिए कोई खास इंसान मिल सकता है जिससे दिल से कनेक्शन बनेगा. फैमिली सपोर्ट आपके लिए सबसे बड़ी ताकत रहेगा. आपको ज्यादा सेंसिटिव होने से बचना होगा वरना छोटी बात भी भारी लग सकती है. दूसरे भाव में केतु तथा अष्टम भाव में राहु है हेल्थ में स्ट्रेस से बचें और आराम करें.
शुभ नंबर– 2
शुभ रंग– हल्का नीला
उपाय: रोज रात सोने से पहले 2 मिनट शांत बैठकर दिन को रिव्यू करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , नवम ,दशम ,एकादश तथा सप्ताह के अंतिम दिन द्वादश भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को आठवें भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति नवम भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की दशम में संचरण करेगे.इस सप्ताह आपके अंदर कॉन्फिडेंस और चार्म दोनों काफी बढ़े रहेंगे और लोग आपकी बातों और पर्सनालिटी से आसानी से इम्प्रेस होंगे. एकादश भाव में गुरु है पढ़ाई में आपका फोकस मजबूत रहेगा और आप अपने टारगेट्स को क्लियर तरीके से पूरा कर पाएंगे. करियर में आपको लीडरशिप या किसी टीम को संभालने का मौका मिल सकता है जिससे आपकी पहचान और मजबूत होगी. लव लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन दोनों बढ़ेंगे और रिश्ता पहले से ज्यादा गहरा होगा. सिंगल लोगों के लिए कोई नया और स्ट्रॉन्ग कनेक्शन बनने की संभावना है जो अचानक आपकी लाइफ में एंट्री ले सकता है, फैमिली में आपका सम्मान और बातों का असर बढ़ेगा और लोग आपकी राय को अहमियत देंगे. आठवें भाव में शनि मंगल बुध के कारण आपको इस हफ्ते अपने एग्जो और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा वरना छोटी बात भी बड़ा इश्यू बन सकती है. सातवें भाव में राहु तथा पहला भाव में केतु है हेल्थ अच्छी रहेगी लेकिन एनर्जी को सही जगह यूज करना जरूरी रहेगा.
शुभ नंबर– 1
शुभ रंग- नारंगी
उपाय: हर दिन एक बार अपने अच्छे कामों के लिए खुद को सराहें.
कन्या राशि
कन्या राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , अष्टम,नवम ,दशम ,तथा सप्ताह के अंतिम दिन एकादश भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को सातवें भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति अष्टम भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की नवम में संचरण करेगे. दशम भाव में गुरु है इस सप्ताह आपका फोकस, प्लानिंग और डिसिप्लिन आपको आगे ले जाएंगे और आप हर काम को सही टाइम पर पूरा करने की कोशिश करेंगे. पढ़ाई में लगातार मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा और कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में भी फायदा हो सकता है छठे भाव में राहु है. करियर में कोई नया मौका या प्रोजेक्ट आपके लिए ग्रोथ लेकर आ सकता है. लव लाइफ में क्लियरिटी बढ़ेगी और गलतफहमियां धीरे-धीरे खत्म होंगी जिससे रिलेशन स्ट्रॉन्ग होगा. सिंगल लोगों के लिए कोई सीरियस और लॉन्ग टर्म कनेक्शन बनने की संभावना है. फैमिली लाइफ में शांति और सपोर्ट बना रहेगा और घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा. सप्तम भाव में शनि मंगल बुध है आपको इस हफ्ते ओवर थिंकिंग से बचना होगा वरना मेंटल स्ट्रेस बढ़ सकता है. हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन रूटीन और डाइट सही रखना जरूरी है.
शुभ नंबर– 5
शुभ रंग- हरा
उपाय: अपने काम और पढ़ाई की डेली टू-डू लिस्ट बनाकर फॉलो करें.
तुला राशि
तुला राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , सप्तम अष्टम,नवम ,तथा सप्ताह के अंतिम दिन दशम भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को छठे भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति सातवें भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की अष्टम में संचरण करेगे.इस सप्ताह आपके लिए बैलेंस और सही डिसीजन लेना सबसे जरूरी रहेगा क्योंकि लाइफ आपको कुछ ऐसे चॉइस दे सकती है जो फ्यूचर को बदल सकते हैं. पढ़ाई में आपकी क्रिएटिविटी और समझ दोनों बढ़ेंगे और आप नए तरीके से चीजें सीख पाएंगे. छठे भाव में शनि मंगल बुध की युति है करियर में कोई बड़ा डिसीजन या चेंज लेने का मौका मिल सकता है जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा. पांचवे भाव में राहु है लव लाइफ में रोमांस, अंडरस्टैंडिंग और इमोशनल बैलेंस तीनों मजबूत रहेंगे.सिंगल लोगों के लिए कोई इंटरेस्टिंग और अट्रैक्टिव मुलाकात हो सकती है जो आगे कनेक्शन में बदल सकती है. फैमिली लाइफ में शांति और हार्मनी बनी रहेगी और घर में सपोर्ट मिलेगा. आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना है वरना अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है. नवम भाव में गुरु है हेल्थ ठीक रहेगी और मन थोड़ा रिलैक्स रहेगा.
शुभ नंबर– 9
शुभ रंग– गुलाबी
उपाय: हर दिन कुछ समय बिना डिस्ट्रैक्शन के शांत बैठकर सोचें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , छठे,सप्तम अष्टम ,तथा सप्ताह के अंतिम दिन नवम भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को पंचम भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति छठे भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की सप्तम भाव में संचरण करेगे.इस सप्ताह आपके जीवन में ट्रांसफॉर्मेशन और नए बदलाव की एनर्जी रहेगी और आप अपने पुराने पैटर्न को छोड़कर नए स्टाइल में आगे बढ़ेंगे. पंचम भाव में मंगल बुध शनि है पढ़ाई में आपकी गहरी समझ और फोकस आपको अच्छे रिजल्ट दिलाएंगे खासकर रिसर्च या डीप स्टडी में. करियर में कोई बड़ा बदलाव या नया अवसर आपके सामने आ सकता है जो आपकी दिशा बदल सकता है. लव लाइफ में इमोशंस बहुत मजबूत रहेंगे और रिश्ता ज्यादा डीप और इंटेंस हो सकता है. सिंगल लोगों के लिए कोई रहस्यमय और अट्रैक्टिव इंसान आपकी लाइफ में आ सकता है. फैमिली में कुछ जरूरी बातें या डिस्कशन हो सकते हैं जो फ्यूचर के लिए अहम होंगे. राहु चौथे भाव में है आपको गुस्से और ओवररिएक्शन से बचना होगा वरना रिलेशन में दिक्कत आ सकती है गुरु आठवें भाव में है हेल्थ में थकान या स्ट्रेस महसूस हो सकता है इसलिए आराम जरूरी है.
शुभ नंबर– 8
शुभ रंग– मैरून
उपाय: सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें और खुद पर ज्यादा ध्यान दें.
धनु राशि
धनु राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , पंचम छठे, सातवें ,तथा सप्ताह के अंतिम दिन आठवें भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को चौथे भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति पंचम भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की छठे में संचरण करेगे.इस सप्ताह आपके अंदर एक्सप्लोर करने की इच्छा और एनर्जी दोनों बहुत हाई रहेंगे और आप नई चीजें सीखने में काफी एक्टिव रहेंगे. पढ़ाई में आपका क्यूरियोसिटी लेवल बढ़ेगा और आप नए टॉपिक्स को जल्दी पकड़ पाएंगे. करियर में ट्रैवल, नया प्रोजेक्ट या नई अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है जो आपके लिए ग्रोथ लेकर आएगी. लव लाइफ में एक्साइटमेंट और फ्रेशनेस बढ़ेगी और रिश्ता पहले से ज्यादा मजेदार होगा. सिंगल लोगों के लिए कोई फन और फ्रेंडली कनेक्शन बन सकता है जो धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. सातवें भाव में गुरु है फैमिली सपोर्ट अच्छा रहेगा और घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा. लेकिन चौथे भाव में शनि मंगल बुध की युति के कारण आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा वरना छोटे मौके मिस हो सकते हैं. राहु तीसरे भाव में है हेल्थ अच्छी रहेगी और एनर्जी लेवल हाई रहेगा.
शुभ नंबर– 7
शुभ रंग– कोरल रेड
उपाय: हर दिन एक नया छोटा स्किल या जानकारी सीखने की कोशिश करें.
मकर राशि
मकर राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , चौथे,पंचम छठे ,तथा सप्ताह के अंतिम दिन सातवें भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को तीसरे भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति चौथे भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की पंचम में संचरण करेगे.इस सप्ताह गुरु छठे भाव में है आपकी मेहनत, डिसिप्लिन और फोकस आपको बड़े रिजल्ट की तरफ ले जाएंगे और आप अपने गोल्स के करीब पहुंचेंगे. पढ़ाई में कंसिस्टेंसी का फायदा मिलेगा और अच्छे स्कोर मिलने के चांस हैं. करियर में कोई बड़ा अचीवमेंट या रिकग्निशन मिल सकता है जिससे आपकी पोजिशन मजबूत होगी. लव लाइफ में स्टेबिलिटी और ट्रस्ट बढ़ेगा और रिलेशन ज्यादा मजबूत होगा. सिंगल लोगों के लिए कोई स्लो लेकिन स्ट्रॉन्ग कनेक्शन बनने की संभावना है. दूसरे भाव में राहु का प्रभाव है फैमिली में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे. तीसरे भाव में शनि मंगल बुध की युति है आपको स्ट्रेस मैनेज करना जरूरी होगा वरना प्रेशर बढ़ सकता है. हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है और आराम लेना चाहिए.
शुभ नंबर– 4
शुभ रंग– भूरा
उपाय: अपने फ्यूचर गोल्स को रोज सुबह 1 बार पढ़ें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , तीसरे चौथे,पंचम,तथा सप्ताह के अंतिम दिन छठे भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को दूसरे भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति तीसरे भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की चौथे में संचरण करेगे.इस सप्ताह आपकी थिंकिंग और इनोवेटिव आइडियाज आपको दूसरों से अलग बनाएंगे और लोग आपकी क्रिएटिविटी को नोटिस करेंगे. पढ़ाई में आप नए तरीके अपनाकर बेहतर रिजल्ट हासिल करेंगे और समझ मजबूत होगी. करियर में कोई नया आइडिया या प्रोजेक्ट आपकी पहचान बना सकता है और आपको आगे बढ़ा सकता है. गुरु पंचम भाव में है लव लाइफ में इंडिपेंडेंस जरूरी रहेगा और ज्यादा पजेसिवनेस से बचना होगा. सिंगल लोगों के लिए कोई यूनिक और अलग कनेक्शन बन सकता है जो आपकी सोच से अलग होगा. फैमिली लाइफ सामान्य रहेगी और माहौल शांत रहेगा. दूसरे भाव में शनि मंगल बुध की युति है,आपको डिस्ट्रैक्शन से बचना होगा वरना फोकस टूट सकता है.राहु पहले भाव में है है हेल्थ अच्छी रहेगी लेकिन नींद पूरी लेना जरूरी है.
शुभ नंबर– 7
शुभ रंग– आसमानी
उपाय: हर दिन किसी जरूरतमंद की छोटी मदद जरूर करें.
ये भी पढ़ें: दिल की बात होगी पूरी या बढ़ेगी दूरी? पढ़ें 19 से 25 अप्रैल का साप्ताहिक लव राशिफल
मीन राशि
यह सप्ताह उत्साह और उमंग से भरा रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे, तीसरे, चौथे तथा सप्ताह के अंतिम दिन पंचम भाव में रहेंगे. शनि 22 अप्रैल को आपकी राशि में उदय होंगे. 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव से निकलकर तीसरे भाव में संचरण करेंगे. इस सप्ताह आपके लिए इमोशंस और रियलिटी के बीच बैलेंस बनाना सबसे जरूरी रहेगा शनि मंगल बुध आपके राशि की पहला भाव में है आप अपनी सोच को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाने की कोशिश करेंगे. पढ़ाई में आपकी इमैजिनेशन पावर मजबूत रहेगी और आप क्रिएटिव तरीके से चीजें समझ पाएंगे जिससे रिजल्ट बेहतर होंगे. गुरु चौथे भाव में है करियर में आर्ट, क्रिएटिव या मीडिया फील्ड में अच्छा मौका मिल सकता है जो आपकी ग्रोथ बढ़ाएगा. लव लाइफ में गहरा इमोशनल कनेक्शन बनेगा और रिश्ता ज्यादा समझदार और मजबूत होगा. सिंगल लोगों के लिए कोई ड्रीम जैसा और स्पेशल कनेक्शन आने की संभावना है जो धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. चौथे भाव में गुरु है फैमिली सपोर्ट अच्छा रहेगा और घर का माहौल सुकून भरा रहेगा.द्वादश भाव के राहु तथा पंचम छठे भाव में केतु है आपको भ्रम और ओवर थिंकिंग से बचना होगा वरना फैसले प्रभावित हो सकते हैं. हेल्थ में आराम और मेंटल पीस जरूरी रहेगा.
शुभ नंबर- 9
शुभ रंग– समुद्री नीला
उपाय: रोज कुछ मिनट बिना मोबाइल के शांत बैठकर ध्यान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




