Capricorn Monthly Horoscope December 2025: मकर राशिवालों के लिए संभल कर बोलना होगा जरूरी, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Nov 2025 10:51 AM
मकर राशि के लिए दिसंबर 2025 का राशिफल
Capricorn Monthly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 मकर राशि वालों के लिए सावधानी और समझदारी का महीना रहेगा. इस समय वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. करियर में मेहनत और लगन से सफलता मिलेगी.आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. रिश्तों में समझदारी और संयम अपनाकर आप तनाव और विवादों से बच सकते हैं.
Capricorn Monthly Horoscope December 2025: सभी लोग जानना चाहते हैं कि दिसंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह समय कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या कोई नई समस्या सामने आएगी—ऐसे अनेक विचार मन को घेर लेते हैं. जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार आपकी राशि पर पड़ने वाले प्रभाव.
परिवारिक जीवन
मकर राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना पारिवारिक जीवन में सुकून लेकर आएगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और सभी एक-दूसरे की मदद करेंगे. पुराने विवाद समाप्त होंगे. महीने के मध्य में हल्की अनबन की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक होगा. इससे परिस्थितियाँ बेहतर होंगी और तालमेल में सुधार आएगा.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार से जुड़ी पहले की परेशानियाँ दूर होंगी और कारोबार में तेजी आएगी. अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं. यदि आप सरकारी कार्य, टेंडर या कागज़ी कार्यवाही वाले बिजनेस से जुड़े हैं तो अपने दस्तावेज़ बिल्कुल सही रखें—लाभ मिलेगा. नए व्यापार की शुरुआत के लिए समय उत्तम है. नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर आपका सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा.
शिक्षा तथा करियर
मकर राशि के विद्यार्थियों को विशेष तैयारी करनी होगी, तभी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को सहपाठियों से अधिक सहयोग नहीं मिलेगा, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र—चाहे टेक्निकल हों या नॉन-टेक्निकल—अनुकूल परिणाम पाएंगे. करियर में जोश और उत्साह बढ़ेगा जिससे लंबित कार्य पूरे होंगे और काम में रुचि भी बढ़ेगी.
प्रेम जीवन
प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी. पार्टनर से खुलकर बातचीत करें और समय दें. सिंगल लोगों को पुराने मित्र की ओर से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे. पुराने विवाद दूर होंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी.
यहां देखें दिसंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु लापरवाही करने पर समस्या बढ़ सकती है. सुबह टहलना, व्यायाम करना और आलस से दूर रहना आवश्यक है. महीने के मध्य में पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है. बाहर का खाना, तले-भुने भोजन से बचें.
उपाय
- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- शनिवार को शनि मंदिर में तिल या काला उड़द का दान करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










