कर्क राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, यहां देखें 16 से 22 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Feb 2025 10:26 AM
Cancer Weekly Horoscope 16 to 22 February 2025
Cancer Weekly Horoscope 16 to 22 February 2025: कर्क राशि के लिए 16 से 22 फरवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Cancer Weekly Horoscope 16 February to 22 February 2025: फरवरी माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 16 फरवरी से 22 फरवरी 2025
कर्क राशि: इस सप्ताह यात्रा के दौरान आर्थिक हानि की संभावना बन रही है. ऐसा हो सकता है कि यात्रा के दौरान, अनजाने में आपका कोई महत्वपूर्ण सामान खो जाए या चोरी हो जाए. इसलिए, इस सप्ताह अपने सामान का ध्यान रखना और सतर्क रहना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा. आपको अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को समझते हुए उन्हें पूरा करने की आवश्यकता है. यदि आप इन्हें किसी कारणवश नजरअंदाज करते हैं, तो इससे आपके परिवार के सदस्यों में नाराजगी उत्पन्न हो सकती है. इस राशि के व्यापारियों को किसी करीबी व्यक्ति की गलत सलाह के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए, किसी की सलाह पर बिना सोचे-समझे विश्वास करने से बचें और निर्णय लेते समय सावधानी बरतें. आपकी राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह शिक्षा से संबंधित मामलों में सामान्य से कम अनुकूलता रहेगी.
कर्क राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, यहां देखें 16 से 22 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
शुभ तारीख: 18,19.22
शुभ रंग: सफेद, नीला, पर्पल
शुभ दिन: मंगलवार, बुधवार, गुरुवार
सिंह राशि वाले मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें, यहां देखें 16 से 22 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
सावधानी: जमीन से जुड़ी चीजों का सौदा सावधानी से करें.
उपाय: आप रोज़ 14 बार ‘ॐ मंदाय नम:’ मंत्र का जाप करें.
धनु राशि वाले शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, यहां देखें 16 से 22 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों की पदोन्नति या लाभ की संभावना है, यहां देखें 16 से 22 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










