Cancer Monthly Horoscope September 2025: परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है, पढ़ें कर्क राशि का सितंबर 2025 माह का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2025 11:48 AM

विज्ञापन

कर्क राशि का सितंबर 2025 माह का राशिफल

Cancer Monthly Horoscope September 2025: कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना संतुलन और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है. परिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी व व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, वहीं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा.

विज्ञापन

Cancer Monthly Horoscope September 2025: सितंबर का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए किसी के लिए नई उम्मीदें, नई चुनौतियां और नए अवसर लेकर आने वाला है. इस दौरान हमारे मन में यह सवाल बार-बार उठते हैं — क्या परिवार में सुख-शांति रहेगी? व्यापार में लाभ होगा या घाटा? नौकरी और करियर में प्रगति होगी या नहीं? इन्हीं सभी पहलुओं पर आधारित है कर्क राशि के जातकों के लिए यह मासिक राशिफल, जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जो आपकी कुंडली और ग्रहों की चाल के अनुसार सटीक विश्लेषण करते हैं.

पारिवारिक जीवन

सितंबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में सामान्य रहेगा. बीच-बीच में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आपसी समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और धन की कमी महसूस नहीं होगी. भाई-बहनों की उन्नति होगी तथा परिवार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है. 13 सितंबर के बाद माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है.

नौकरी और व्यापार

व्यापारियों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा. व्यापार संबंधी यात्राएं होंगी और उनसे लाभ की प्राप्ति होगी. आपके परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे. भूमि, भवन और वाहन के कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा. विदेश या मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत लोगों को अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी मेहनत करनी होगी. इस माह होने वाली परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है. इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग और मेडिकल (विशेषकर सर्जरी) के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे. करियर में प्रगति के लिए मेहनत जरूरी रहेगी. ऊर्जा बनाए रखें, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

कर्क राशि वालों को इस महीने प्रेम जीवन में आनंद और साथी का पूरा सहयोग मिलेगा. हालांकि 13 सितंबर के बाद संवाद करते समय सावधानी बरतनी होगी. अविवाहित जातकों की मुलाकात किसी नए मित्र से पार्टी या समारोह में हो सकती है. दांपत्य जीवन में पुराने विवाद खत्म होंगे और रिश्तों में खुशी बढ़ेगी. परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही न करें. खान-पान का विशेष ध्यान रखें क्योंकि मौसमी बीमारियां परेशानी दे सकती हैं. दिनचर्या में बदलाव लाएं, सुबह टहलना और नियमित व्यायाम आपके लिए लाभकारी होगा.

शुभ अंक और रंग

  • लकी नंबर: 9
  • लकी कलर: गुलाबी

उपाय

  • भगवान शंकर की पूजा करें और रुद्राभिषेक कराएं.
  • सोमवार को चावल का दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola