बुध कुम्भ राशि में होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Budh Uday 2025 Rashifal Effect

Budh Uday 2025: बुध कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध के कुंभ राशि में गोचर से सिंह सहित 5 राशियों का भाग्य उदय होगा. आइए जानते हैं कि बुध का यह गोचर किन राशियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा.

विज्ञापन

Budh Uday 2025: बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह के रूप में जाना जाता है. इसे वाणी, तर्क, गणित और संचार का ग्रह माना जाता है. बुध राजनीतिक और कूटनीतिक मामलों में सक्रिय, परिवर्तनशील और सूचना प्रदान करने में तत्पर रहता है. बुध के प्रभाव से व्यक्ति भौतिक सुख और अच्छे मित्रता का अनुभव करता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा के बाद बुध सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है. बुध का स्वभाव दोहरा होता है, जिससे किसी भी योजना को बनाने में व्यक्ति की क्षमता बढ़ती है. जन्मकुंडली में बुध के प्रभाव से व्यक्ति अपने जीवन में व्यस्त रहता है और समय का सही उपयोग तथा कार्य को सही तरीके से करने के लिए चिंतित रहता है. बुध के उदय से भारतीय बाजार में सकारात्मक स्थिति देखने को मिलेगी.

बुध का उदय कुम्भ राशि में कैसा रहेगा

बुध वाणी तथा संचार एवं कौशल, मस्तिक का संचार करते है.वयोक्ति के स्वस्थ्य पर इसका ज्यादा असर पड़ता है क्योंकि इनका प्रभाव मस्तिक के तांत्रिक तंत्र से जुड़ा है तथा जीवन के आगे बढने तथा सिखने की शैली बुध ही प्रदान करते है. बुध मिथुन राशि तथा कन्या राशि के स्वामी है राशि के क्रम चक्र में तीसरा राशि मिथुन है और छठा राशि कन्या होता है वर्तमान में बुध शनि के राशि कुम्भ में विराजमान है.शनि कुम्भ राशि में पहले से विराजमान है जिसे अर्थव्यवस्था तथा शेयर बाजार में काफी असर दिखाई देगा.बैंकिंग क्षेत्र भी मजबूत होंगे.

फाल्गुन महीने में करें लड्डू गोपाल के ये उपाय, श्रीकृष्ण की बरसेगी कृपा

कब कर रहे है बुध उदय

26 फरवरी 2025 को रात्रि 08:40 बजे कुम्भ राशि में बुध का उदय होगा.

बुध के उदय से इन राशियों में उन्नति की संभावना है.

मेष

मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापार में लाभ की संभावना है, और भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने का है. प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे.

वृष

वृष राशि के जातकों को बुध के उदय से आर्थिक लाभ होगा. परिवार के सदस्य एकजुट रहेंगे, और पुराने विवाद समाप्त होंगे. माता-पिता के साथ मान-सम्मान प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी.

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा. दोस्तों का सहयोग मिलेगा, और किसी कार्य के लिए लंबी दूरी की यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को बुध के उदय से अच्छा लाभ प्राप्त होगा. बुध चौथे भाव में उदित होंगे, जिससे धन का लाभ होगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए बुध के उदय से परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य स्थापित होगा. आर्थिक लाभ की संभावना है और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पत्नी का सहयोग भी प्राप्त होगा.

कुम्भ

कुम्भ राशि के जातकों को इस समय में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. छात्रों के लिए यह अवधि अत्यंत लाभकारी रहेगी, सहपाठी सहयोग प्रदान करेंगे. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होगा. शेयर बाजार या बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola