आज बुध होने जा रहे हैं मार्गी, जानें मेष से लेकर मीन राशि के जातकों पर पड़ेगा क्या असर

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Budh Margi 2025 Rashifal Effect (AI Generated Image)

Budh Margi 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध महाराज को व्यापार, वाणिज्य, बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता, बुद्धिमत्ता और तर्क-वितर्क का प्रतीक माना जाता है. ग्रहों के राजकुमार के रूप में जाने जाने वाले बुध, एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं. जब बुध राशि बदलते हैं या अपनी गति में परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है. कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक असर होता है, जबकि अन्य राशियों के लिए यह सकारात्मक परिणाम लाता है.

विज्ञापन

Budh Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है. बुध का वक्री और मार्गी अवस्था में आना ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसे शिल्प, वाणिज्य और विद्या का कारक माना जाता है और ज्योतिष में इसे सबसे शुभ ग्रह के रूप में देखा जाता है. वर्तमान में बुध गुरु बृहस्पति की राशि मीन में वक्री अवस्था में हैं. वे 15 मार्च को मीन राशि में वक्री हुए थे, और आज 7 अप्रैल 2025 को बुध मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. आइए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से जानते हैं कि तो बुध के इस मार्गी गोचर से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि: बुध का मार्गी होना आपके द्वादश भाव में हो रहा है, जिससे खर्चों में वृद्धि की संभावना है. विदेश यात्रा के अवसर बन रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. अनावश्यक विवादों से दूर रहें.

यहां देखें 7 से 14 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि: बुध का लाभ भाव में मार्गी होना आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक संकेत है. आय में वृद्धि की संभावना है, लेकिन निवेश करते समय सावधानी बरतें. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि: बुध आपके कर्म भाव में मार्गी हो रहे हैं, जिससे करियर में सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं. कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगी.

कर्क राशि: भाग्य भाव में बुध का मार्गी होना आपके लिए शुभ संकेत है. धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. उच्च शिक्षा या विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं. भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि: अष्टम भाव में बुध का मार्गी होना अचानक धन की प्राप्ति का संकेत दे रहा है. गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें.

कन्या राशि: सप्तम भाव में बुध के मार्गी होने से दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी. व्यापार में साझेदारी से लाभ की संभावना है. नए संबंध स्थापित हो सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे.

तुला राशि: छठे भाव में बुध का मार्गी होना स्वास्थ्य के लिए शुभ संकेत नहीं है. नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और संतुलित आहार का पालन करें. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन मेहनत से सफलता प्राप्त होगी.

वृश्चिक राशि: पंचम भाव में बुध के मार्गी होने से प्रेम संबंधों में सुधार होगा. संतान से सुखद समाचार मिलने की संभावना है. निवेश के लिए यह समय अनुकूल है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें.

धनु राशि: चतुर्थ भाव में बुध का मार्गी होना पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगा. संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ की संभावना है. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

मकर राशि: तृतीय भाव में बुध के मार्गी होने से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे. यात्रा के अवसर बन रहे हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे.

कुंभ राशि: द्वितीय भाव में बुध का मार्गी होना आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा. वाणी में मिठास आएगी, जिससे पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी. धन संचय के अवसर बन रहे हैं.

मीन राशि: अपनी राशि में बुध के मार्गी होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यक्तित्व में निखार आएगा. नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर सफलता हासिल की जा सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola