ePaper

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 21 March 2024: आराम करने और तरोताज़ा होने के लिए समय निकालें

Updated at : 21 Mar 2024 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 21 March 2024: आराम करने और तरोताज़ा होने के लिए समय निकालें

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 21 March 2024

Today horoscope आज का वृश्चिक राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 21 मार्च 2024 horoscope in hindi: वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है. आज आपको अपने बिजनेस में मन के मुताबिक परिणाम ना मिलने से आपको निराशा होगी, जिसके कारण थोड़ा परेशान ही रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने कामयाब रहेंगे. आज आपके पिताजी को कोई नेत्र संबंधित समस्या है. यदि ऐसा हो, तो नौकरी परामर्श अवश्य लें. आज आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, जिसके लिए आप अपने भाई से मदद भी ले सकते हैं.

लव राशिफल- आज लव लाइफ में चेंज लाने के लिए नई जगहें को तलाशेंगे. रोमांस का मजा बढ़ेगा और साथी के साथ नजदीकियां भी बढ़ेंगी. सिंगल की लाइफ में परिवार का दखल बढ़ेगा.

हेल्थ राशिफल-आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ रहा है, लेकिन आत्म-देखभाल को प्राथमिकता देना न भूलें. तनाव और तीव्रता आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है, इसलिए आराम करने और तरोताज़ा होने के लिए समय निकालें. ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें जो आपको आनंद और शांति प्रदान करें, चाहे वह ध्यान हो, प्रकृति की सैर हो, या प्रियजनों के साथ समय बिताना हो.
शुभ अंक—2
शुभ रंग— लाल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी. रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से लाभ होगा. वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. सांयकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा.
गुरुवार के दिन करें ये उपाय
गुरुवार के दिन केसर का उपाय सबसे बेहतर माना जाता है. गुरुवार को केसर दूध में डालकर या केसर की खीर बनाकर भगवान विष्णु जी को भोग लगाएं और फिर परिवार के सदस्यों में बांटें. इससे जीवन में खुशहाली आती है और आर्थिक तंगी भी नहीं होती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola