ePaper

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 29 December 2025: वृश्चिक राशि वालों को आज करियर में मिलेगी सफलता, इन बातों का रखें ख्याल

Updated at : 29 Dec 2025 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Vrishchik Rashifal 29 December 2025

आज का वृश्चिक राशिफल 29 दिसंबर 2025

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 29 December 2025 December 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शनिवार. पढ़ें आज का दैनिक वृश्चिक राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 29 December 2025: आज 29 दिसंबर 2025, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी उपरांत दशमी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 41 मिनट तक मीन राशि उपरांत मेष राशि मे प्रवेश करेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि मे दोपहर 01:00 बजे तक रहेंगे उपरांत धनु राशि मे प्रवेश करेंगे , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार ….

Vrishchak Aaj Ka Rashifal वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास, साहस और निर्णायक क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा. आपकी वाणी और बुद्धि को धार मिलेगा. जिससे आप कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपकी रणनीति और सूझबूझ काम आएगी. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुका हुआ प्रमोशन या ट्रांसफर संबंधित विषय आगे बढ़ सकता है.
रिलेशनशिप: रिश्तों में आज भावनात्मक गहराई बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मतभेद का समाधान निकल सकता है. प्रेम संबंधों में आज ईमानदारी और स्पष्टता जरूरी होगी, तभी रिश्ता मजबूत होगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान या रक्तचाप से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. अधिक क्रोध से बचें और नियमित योग या ध्यान करें.
सावधानी: आज किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें. गोपनीय बातों को साझा करने से बचें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदेह हो सकता है.
उपाय: मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार या आज लाल मसूर का दान करें. “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें.
शुभ रंग: गहरा लाल और मैरून
शुभ अंक: 3 और 9

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola