ePaper

Aaj Ka Tula Rashifal 29 December 2025: आज खुशियों से भरा रहेगा दिन, धन और सेहत के मामले में रहें सतर्क

Updated at : 29 Dec 2025 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Tula Rashifal 29 December 2025

आज का तुला राशिफल 29 दिसंबर 2025

Aaj Ka Tula Rashifal 29 December 2025 December 2025: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन सोमवार. पढ़ें आज का दैनिक तुला राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 29 December2025: आज 29 दिसंबर 2025, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी उपरांत दशमी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 41 मिनट तक मीन राशि उपरांत मेष राशि मे प्रवेश करेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि मे दोपहर 01:00 बजे तक रहेंगे उपरांत धनु राशि मे प्रवेश करेंगे , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार ….

Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए संतुलन, समझदारी और नए अवसर लेकर आएगा. दृक पंचांग के अनुसार बुध का प्रभाव आपकी निर्णय क्षमता और संवाद शैली को मजबूत करेगा.
करियर / बिजनेस: कार्यस्थल पर आज सहयोग और टीमवर्क से सफलता मिलेगी. ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या बातचीत का सकारात्मक परिणाम निकल सकता है.
रिलेशनशिप: रिश्तों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी समझ और मजबूत होगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. हालांकि मानसिक तनाव या अनिद्रा की समस्या हो सकती है. समय पर आराम करें और मोबाइल या स्क्रीन टाइम कम रखें.
सावधानी: आज दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. भावनाओं में बहकर खर्च करने से बचें. कानूनी या दस्तावेज़ी कार्यों में पूरी सावधानी बरतें.
उपाय: शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद वस्त्र धारण करें. मां लक्ष्मी की पूजा करें और “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई या चावल का दान करें.
शुभ रंग: सफेद और हल्का नीला
शुभ अंक: 6 और 7

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola