ePaper

Aaj Ka Singh Rashifal 27 December 2025: सिंह राशि वाले धन के मामले में आज रहें सावधान, बन रहें है हानि के योग

Updated at : 27 Dec 2025 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal 27 December 2025

आज का सिंह राशिफल 27 दिसंबर 2025

Aaj Ka Singh Rashifal 27 December 2025: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शनिवार. पढ़ें आज का दैनिक सिंह राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 27 December 2025: आज 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दिन में 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. इसके उपरांत अष्टमी तिथि का प्रारंभ होगा . ग्रहों के राजा सूर्य के साथ मंगल और शुक्र अस्त होकर धनु राशि में मौजूद है. वही शनि चंद्रमा के साथ मीन राशि में रहेंगे. बुध वृश्चिक राशि में होंगे, तथा देवगुरु बृहस्पति वक्री होकर मिथुन राशि में चले गए हैं. केतु सिंह राशि में तथा राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शनिवार.

Singh Aaj ka Rashifal सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और आत्मनिरीक्षण का संकेत देता है. आज आपका आत्मविश्वास चरम पर बना रहेगा और आप अपने व्यवहार व सोच में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे. हालांकि, किसी भी कदम को उठाने से पहले सोच-विचार करना जरूरी रहेगा.

करियर- करियर के क्षेत्र में आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाएंगे. कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा. जो लोग नेतृत्व की भूमिका में हैं. उनके लिए दिन अनुकूल है, लेकिन अहंकार से बचना जरूरी होगा.

धन और वित्त- धन और वित्त के मामले में आज सावधानी बेहद आवश्यक है. अनावश्यक खर्चों से बचें, वरना आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. आज सोच-समझकर किए गए फैसले आपकी स्थिरता बनाए रखने और भविष्य की वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेंगे. निवेश या बड़े खर्च फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.

प्रेम संबंध- प्रेम और संबंध में संयम और समझदारी जरूरी है. भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. शांत बातचीत से रिश्तों में संतुलन बना रहेगा.

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और सकारात्मक सोच जरूरी है.

आज के उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 11 बार जप करें.

संदेश- संयम, सही चुनाव और संतुलित सोच आज आपको स्थिरता और आत्मबल प्रदान करेगी.

शुभ समय- सुबह 9 बजकर 30 मिनट से सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक

शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 1

वाणी अग्रवाल
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ
Mo- 9431002995

Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola