Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों की नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में लाभ संभव हैं, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 9 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Oct 2025 5:24 AM
आज 9 अक्टूबर 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 9 October 2025: आज 9 अक्टूबर का दिन करियर, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है. सितारे अनुकूल हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता और सामाजिक संपर्क में मजबूती मिलेगी. घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. सकारात्मक सोच और धैर्य से आप दिन भर लाभ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 9 October 2025: आज 9 अक्टूबर का दिन आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच का फल देगा. यह समय नए अवसरों और लाभकारी परिस्थितियों का संकेत देता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, आर्थिक मामलों में सुधार होगा और पुराने उलझे हुए काम पूरे होने की संभावना है. ध्यान और संयम से दिन लाभकारी बनेगा. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष (Aries) – रोजगार और व्यवसाय
आज रोजगार और व्यवसाय की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. नई व्यापारिक योजनाएं बनेंगी और नियमित आय के साधन मजबूत होंगे. रुके हुए कार्यों में गति आएगी और परिवार के साथ मनोरंजन या भ्रमण के अवसर बनेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा का अनुभव भी होगा.
वृषभ (Taurus) – लाभ और अवसर
आज कई परेशानियों का स्वतः निवारण होगा और नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी पेशा वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. उपहार और पुरस्कार की प्राप्ति मन को प्रसन्न करेंगे.
मिथुन (Gemini) – पारिवारिक सुख और उन्नति
आज घरेलू सामंजस्य और पारिवारिक मिलनसारिता बढ़ेगी. उत्साह और उमंग भरा दिन रहेगा. नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में लाभ संभव हैं. प्रेम संबंधों में सुधार होगा और भौतिक सुख-संपन्नता में वृद्धि होगी. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा.
कर्क (Cancer) – शिक्षा और स्वास्थ्य
विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में रुचि और मेहनत फलदायी रहेगी. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक वातावरण रहेगा. व्यापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.
सिंह (Leo) – कार्य और लाभ
आज अस्वाभाविक भोग और वासना की वृद्धि हो सकती है. रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और लाभ के नए अवसर मिलेंगे. नौकरी में बदलाव और नए दायित्व मिल सकते हैं. नए वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
कन्या (Virgo) – मेहनत और परिणाम
कठिन परिश्रम और प्रयास से बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है. आमदनी के साधनों में सुधार होगा. संतान की उन्नति मन को खुश करेगी. जमीन-जायदाद संबंधी वाद-विवाद से कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं.
तुला (Libra) – प्रेम और शिक्षा
आज प्रेम संबंधों की उलझनें दूर होंगी. बकाया राशि की प्राप्ति और व्यापारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शैक्षणिक उन्नति और प्रतियोगिता में सफलता संभव है. दिन का अधिकांश समय आनंद और उत्सव में व्यतीत होगा.
वृश्चिक (Scorpio) – क्रोध नियंत्रण और सहयोग
क्रोध पर नियंत्रण रखें. परिश्रम और प्रयास से नौकरी या व्यवसाय में उन्नति होगी. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा. घर में सुखद वातावरण और धार्मिक-सामाजिक समारोह का अवसर मिलेगा.
धनु (Sagittarius) – प्रशंसा और लाभ
कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आर्थिक लाभ संभव है. बड़े-बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए लेखन और अध्ययन में श्रेष्ठ परिणाम आएंगे. दूर-दराज से सुखद समाचार प्राप्त होंगे.
मकर (Capricorn) – भाग-दौड़ और समाधान
आज दिनभर अनावश्यक भाग-दौड़ रह सकती है. आय के स्रोत बढ़ेंगे. संतान संबंधी समस्याओं का समाधान होगा. कुछ व्यक्तिगत मामले सुलझेंगे और मानसिक तनाव कम होगा. घर में मांगलिक कार्य सफल रहेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
कुंभ (Aquarius) – सावधानी और बुद्धिमत्ता
किसी भी उचित कार्य में भाग्य बाधा डाल सकता है. नौकरी में अप्रिय प्रसंग सामने आ सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है. बुद्धि और चतुरता से विपरीत परिस्थितियों में सुधार संभव है.
मीन (Pisces) – कामकाज और संबंध
कामकाज की स्थिति में सुधार होगा. प्रेम संबंधों में परेशानी आ सकती है. नया काम करने में सावधानी रखें, नुकसान संभव है. परिवार में अशांति हो सकती है. आपसी विश्वास और सद्भाव बनाए रखना जरूरी है. व्यापार सामान्य रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










