Aaj Ka Rashifal, 9 जनवरी 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 9 जनवरी 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़े अपना आज का राशिफल…

मेष दैनिक राशिफल
सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा.नई आर्थिक नीति बनेगी.तत्काल लाभ नहीं होगा.घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.कार्य में वृद्धि होगी.भाग्य की अनुकूलता रहेगी.

वृष दैनिक राशिफल
कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है.पुराना रोग उभर सकता है.बड़े खर्च होंगे.कर्ज लेना पड़ सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल
रुका हुआ धन मिल सकता है.कोई बड़े काम की योजना बनेगी.लाभ में वृद्धि होगी.घर-बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.शत्रुओं में कमी होगी.

कर्क दैनिक राशिफल
किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है.कीमती वस्तु गुम होने से तनाव रहेगा.अपेक्षाकृत कार्यों में विघ्न आ सकते हैं.

सिंह दैनिक राशिफल
व्यापार लाभदायक रहेगा.नौकरी में मातहत सहयोग करेंगे.अच्छी खबर मिलेगी.प्रसन्नता रहेगी.पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी.

कन्या दैनिक राशिफल
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.थोड़े प्रयास से ही रुके काम बनेंगे.कार्य की प्रशंसा होगी.व्यवसाय लाभदायक रहेगा.नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं.

तुला दैनिक राशिफल
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी.अज्ञात भय सताएगा.आय में वृद्धि होगी.भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं.बेरोजगारी दूर होगी.

वृश्चिक दैनिक राशिफल
परिवार में सकारात्मकता का माहौल रहेगा.संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं.बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे.परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी.

धनु दैनिक राशिफल
वाणी पर नियंत्रण रखें.किसी से भी हल्की हंसी-मजाक न करें.शत्रुओं का पराभव होगा.प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें.राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी.

मकर दैनिक राशिफल
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें.स्वयं निर्णय लें.किसी की बातों पर अधिक भरोसा न करें.आय में निश्चितता रहेगी.व्यवसाय ठीक चलेगा.

कुंभ दैनिक राशिफल
अध्ययन में मन लगेगा.धनलाभ होगा.समय पर काम बनने से प्रसन्नता रहेगी.किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका प्राप्त होगा.स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.

मीन दैनिक राशिफल
आय में वृद्धि होगी.पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा.चोट व रोग से बाधा व हानि संभव है.कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










