कुंभ राशि वालों को स्वाभिमान और स्वावलम्बन में वृद्धि होगी, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों का आज 5 अप्रैल 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 5 April 2025 (AI Generated Photo)
आज तारीख है 4 अप्रैल 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 5 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शनिवार 5 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
मेष- आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप बीमारियों से मुक्त होंगे. भूमि और संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान होगा, जिससे आपको सुख-सुविधा के साधन प्राप्त होंगे. आर्थिक लाभ की संभावना है. व्यापारिक यात्रा लाभदायक साबित होगी और पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे.
आज 5 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
वृष- विपरीत परिस्थितियों में सुधार आएगा और आपको प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी, अधूरे कार्य पूरे होंगे, और धन लाभ के साथ-साथ मान-यश-प्रतिष्ठा, उपहार और पुरस्कार प्राप्त होंगे. आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे.
मिथुन- आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और लाभकारी माहौल का आरंभ होगा. नए कार्य में आपको लाभ मिलेगा. गुप्त विरोधियों के षड़यंत्र विफल होंगे, माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, और प्रभावशाली व्यक्तियों से आवश्यक सहायता मिलेगी. आपका मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क- आपके कारोबार में उन्नति और लाभ होगा. आपको सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे. उद्योग और व्यापार में सफलता मिलेगी, और आप गृह उपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी.
सिंह- सभी समस्याओं का समाधान होगा और एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा. हर क्षेत्र में सफलता, सम्मान और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी. परिस्थितियों में सुधार आएगा, बिगड़े हुए कार्य सुधरेंगे, व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा, और परिवार के साथ यात्रा और मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे. वाहन सुख भी मिलेगा.
कन्या- मित्रों और सहयोगियों से अप्रत्याशित सहयोग प्राप्त होगा, नई उम्मीदें जागृत होंगी. धैर्य और साहस के साथ सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, नौकरी में उत्साह रहेगा, दांपत्य जीवन सुखद होगा, और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. यात्रा और मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे.
तुला- दूर की यात्रा आपके भाग्य को जागृत करने में सहायक सिद्ध होगी. विभिन्न समस्याओं का समाधान होगा और मेहनत से आप अपनी इच्छित सफलता की ओर बढ़ेंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में आप सफल रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में अधिक खर्च करना पड़ सकता है.
वृश्चिक- राजनीतिक संपर्कों का प्रभाव बढ़ेगा, आपकी चिंताओं का समाधान होगा, व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा, आर्थिक लाभ होगा, और आपकी प्रतिष्ठा एवं आत्मसम्मान की रक्षा होगी. मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, और भूमि-सम्पत्ति से संबंधित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे.
धनु- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, रुके हुए कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी. सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों के लिए अपनी क्षमताओं को साबित करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे.
मकर- विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रेरणा देने वाला रहेगा. आजीविका से संबंधित चिंताएं समाप्त होंगी, साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, और सामाजिक-राजनीतिक संपर्कों का लाभ उठाया जा सकेगा. बकाया राशि की प्राप्ति भी होगी.
कुंभ-रोजी-रोजगार के क्षेत्र में लाभकारी प्रयास सफल होंगे. स्वजन और मित्रों का सहयोग, स्वाभिमान और स्वावलम्बन में वृद्धि होगी. इससे आमदनी में सुधार आएगा और नए परिचय के अवसर बढ़ेंगे. घर-गृहस्थी में सुख और शांति का माहौल बनेगा, और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
मीन-चिन्तनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी, और परिश्रम का फल प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, और कार्यक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता के कारण परिवार में महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










