Aaj Ka Rashifal,29 मार्च 2023: मेष, तुला, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Mar 2023 6:40 AM
Aaj Ka Rashifal, 29 मार्च 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal,29 मार्च 2023: आज तारीख है 29 मार्च 2023 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 29 मार्च 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Also Read: Aaj Ka Rashifal, 29 मार्च 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल
आज के दिन धन संबंधी कोई भी निर्णय टाल दे तथा कहीं भी निवेश करने से बचे अन्यथा भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध होगा. प्रेमी से कोई उपहार मिलने के संकेत है.यात्रा लाभदायक रहेगी. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है. संचित कोष में वृद्धि होगी.
लकी नंबर 8
लकी कलर पीला
Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
परिवार के प्रति प्रेम में वृद्धि देखने को मिलेगी तथा माता-पिता से विशेष स्नेह होगा. उनके साथ कहीं आसपास घूमने जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है. घर में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा.वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. आय होगी. संतुष्टि नहीं होगी.फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. बजट बिगड़ेगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी. लेन-देन में सावधानी रखें.
लकी नंबर 1
लकी कलर गुलाबी
Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
आज के दिन आपका पढ़ाई से ध्यान भटक सकता हैं. मन अन्य गतिविधियों में लगेगा तथा उसमे आनंद की अनुभूति होगी. नौकरी में आश्चर्यजनक रूप से लाभ मिल सकता है.नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है. यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें.
लकी नंबर 4
लकी कलर भूरा
Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ढीला रहने की संभावना हैं. मौसमी बीमारियाँ हो सकती हैं तथा आलस का भाव हावी रहेगा. मन किसी भी काम में नही लगेगा तथा शरीर में कमजोरी रहेगी.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. चिंता बनी रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी.
लकी नंबर 2
लकी कलर ग्रे
Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
किसी भी चीज़ को बेहतर तरीके से समझने और करने की शक्ति जागृत होगी. एक नयी ऊर्जा देखने को मिलेगी तथा मन उत्साह से भरा हुआ रहेगा. किसी भी काम को करने में पूरी शक्ति लगाएंगे.कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी. प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें.
लकी नंबर 5
लकी कलर मैरून
Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आज के दिन आपको सलाह दी जाती हैं कि अपने साथी के साथ कुछ भी ऐसा साँझा ना करे जिसके लिए बाद में पछतावा हो. कुछ ऐसी बाते होंगी जो वे आपसे जानना चाहते होंगे, ऐसे में संभल कर शब्दों का इस्तेमाल करे.घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. फालतू खर्च होगा.
लकी नंबर 3
लकी कलर आसमानी
Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
आज के दिन आपके अनुभव बहुत काम आएंगे. कुछ निर्णय ऐसे लेने पड़ेंगे जिनमें बुद्धिमता का परिचय देंगे और भविष्य की दृष्टि से यह लाभदायक सिद्ध होंगे.उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. बड़ा काम करने का मन बनेगा. झंझटों से दूर रहें.
लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी
Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत है. कहीं से कुछ ऐसा अवसर मिलेगा जो आपके मन को आनंदित कर देगा.दूर से बुरी खबर मिल सकती है. दौड़धूप अधिक होगी. बेवजह तनाव रहेगा. किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. फालतू बातों पर ध्यान न दें. मेहनत अधिक व लाभ कम होगा.
लकी नंबर 7
लकी कलर हरा
Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
जिन्हें दिल से संबंधित कोई बीमारी हैं उन्हें आज के दिन अपना विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. घर में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल रह सकता हैं तथा आपकी किसी से अनबन भी संभव है.बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है. समय पर कर्ज चुका पाएंगे. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे.
लकी नंबर 8
लकी कलर श्वेत
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
आपका पार्टनर आपकी किसी बात से बहुत गुस्सा हो सकता है और इसी गुस्से में आप दोनों के बीच लड़ाई भी बढ़ जाएगी. ऐसे में आपको सलाह दी जाती हैं कि यदि संयम से काम नही लिया गया तो रिश्तों में दूरियां आएँगी.व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा. व्यर्थ समय न गंवाएं. पूजा-पाठ में मन लगेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. जल्दबाजी से हानि संभव है. थकान रहेगी. कुसंगति से बचें.
लकी नंबर 1
लकी कलर स्लेटी
Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
भूतकाल में लिए गए निर्णय आज अपना प्रभाव दिखाएंगे तथा समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी. हालाँकि दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मित्रों की सहायता कर पाएंगे. आय में वृद्धि होगी. शेयर मार्केट से लाभ होगा.
लकी नंबर 6
लकी कलर केसरी
Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ रहेगा. यदि नौकरी में बदलाव का सोच रहे हैं तो कहीं से अच्छा अवसर हाथ में आ सकता हैं. साथ ही अभी की नौकरी में आपके प्रमोशन की बात भी चल सकती है. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है.
लकी नंबर 4
लकी कलर नीला
Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 29 मार्च, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










