ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 29 मार्च 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 29 Mar 2023 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 29 मार्च 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

जहां तक आपके प्रेम संबंधों का सवाल है तो आप उनमें दिखावा नहीं करते हैं. आज जिस लेवल पर आप संबंधों को पाएंगे, उस लेवल पर आप कुछ सुधार की कोशिशि कर सके हैं. वह भी इसलिए ताकि इनमें कुछ जान फूंकी जा सके.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

प्रेम विवाह करने के इच्छुक जातकों को अपना साथी मिलने के योग हैं. आज आपका ज्यादा से ज्यादा समय इंटरनेट पर लव पार्टनर की तलाश में बीतेगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

आज आपको अपने दोहरे व्यक्तित्व से बाहर आने की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसके बारे में आप खुद भी नहीं जानते कि ऎसा है. आप अपने पॉजिटिव पहलू को सामने लेकर आएं जिसमें आप दूसरों के बारे में पहले सोचते हैं.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

लव लाइफ में तनाव की स्थिति रहेगी. बेहतर होगा आज आपस में बैठकर अपने बीच के रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

गर प्रेम की बात की जाए तो आपको दिन- ब- दिन नए अनुभवों से होकर गुजरना पड़ रहा है. इनसे आप कुछ ना कुछ सबक लेते हैं और यही सबक आपको प्रेमी का व्यक्तित्व समझने में सहयोग भी दे रहे हैं. आज फिर एक नई चीज सीखने को मिल सकती है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. लव पार्टनर की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

प्रेम संबंधों को लेकर जो चुलबुलाहट आप आज महसूस करेंगे, ऎसी शायद पहले कभी नहीं की होगी. दिल की भावनाओं को प्रेमी के साथ भी शेयर करें इससे संबंध और गहरे होगें.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

लंबे समय बाद आपकी मुलाकात आपके पुराने प्रेमी से हो सकती है. इंटरनेट के जरिए कोई नया कनेक्शन बनने के आसार हैं.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

अगर आपके एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स हैं तब आपको आज सचेत रहना होगा. घर से बाहर निकलना और मिलना मुश्किल है. अगर आप फोन पर बात करते हैं या मेसेज करते हैं तब किसी की नजर में आ सकते हैं. एक बड़ा बवाल खड़ा हो उससे पहले आप सतर्क रहें.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

आपके पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है. इसलिए आपको उनका ख्याल रखने की जरूरत है. आपकी पार्टनर के प्रति केयर आपके रिश्ते को मजबूती देगी.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

आपकी जो नई-नई लव-लाइफ शुरु हुई है उसमें जो ब्रेक लगा है उसे लेकर मन उदास हो सकता है. मन की उदासी को दूर करने में कोई खास आपकी मदद कर सकता है. जिसके प्रति आपके मन में कुछ-कुछ होने वाली फीलिंग्स आ सकती है.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

आज आप महसूस करेंगे कि आप अपने किसी दोस्त से प्यार करने लगे हैं. जिसके साथ आप शादी के बंधन में बंधने की भी सोच सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola