आज का राशिफल, 2 नवंबर 2022: वृष, कन्या, मीन समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल
आज का राशिफल, 2 नवंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल ...
मेष
शादीशुदा लोग अपने लिए ठोस निर्णय लेंगे और इसमें उनके पार्टनर की भूमिका अहम रहेगी. आप दोनों मिलकर घर में नन्हा मेहमान लाने का निर्णय भी ले सकते है. विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने मित्र से अच्छा रिश्ता मिल सकता है.घर में प्रसन्नता रहेगी. ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है.
शुभ रंग-हरा
शुभ अंक-7
Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
नौकरी करते हैं तो उसमे थोड़ा आराम मिलेगा और आप अपना ज्यादातर समय अपनी रुचि के कार्यों को दे पाएंगे. इस दौरान आपके मन में अपना कुछ नया करने का विचार भी आ सकता हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होगा.जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है.
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक-3
Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
विद्यार्थियों को आज के दिन संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि मित्र आपके सरल स्वभाव का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. व्यापारियों के लिए आज का दिन ऊँच-नीच वाला रहेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. व्यापार में वृद्धि होगी.
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक-4
Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
परिवार के लोगों को और अच्छे से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा और सभी के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा. आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन शुभ रहेगा.आय में निश्चितता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रमाद न करें. लाभ बढ़ेगा.
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक-5
Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
यदि आप कॉलेज में है और किसी चीज़ में मेहनत की है तो उसका क्रेडिट आपके मित्र लेने की कोशिश कर सकते है. ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहे.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-6
Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सताएगी. यदि आपके मन में कोई बात है और किसी से साँझा नही कर पा रहे है तो ऐसी स्थिति में तनाव और बढ़ जाएगा. इसलिये मन की बात को किसी अपने के साथ अवश्य साँझा करे.दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक-9
Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
विवाहित लोगों की अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेगी और दोनों कही आसपास घूमने जाने का भी प्लान करेंगे लेकिन उसमे कुछ अड़चने आ सकती है. यदि प्रेम संबंध में है तो आपको अपने पार्टनर के ऊपर शक होगा और आप उन पर नज़र बनाए रखेंगे.आय में निश्चितता रहेगी. मातहतों से अनबन हो सकती है. कुसंगति से हानि होगी.
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक-4
Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
दिन की शुरुआत में कुछ बातों को लेकर भाई या बहन से अनबन तो जरूर होगी लेकिन बाद में कुछ ऐसा घटित होगा जो रिश्तों को मजबूत बनाएगी. ऐसे में सभी के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग काम आएगा.शत्रुओं का पराभव होगा. विवाद को बढ़ावा न दें. भय रहेगा. प्रमाद न करें.
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक-2
Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कारोबारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा और मनचाहे परिणाम मिलेंगे. आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसे निर्णय ले सकते है जो भविष्य की दृष्टि से मंगलकारी रहेंगे. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ रंग-7
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
स्कूल में है तो किसी कारणवश माता-पिता आपसे नाराज़ हो सकते है और आपकी पढ़ाई को लेकर ठोस निर्णय भी लिया जा सकता है.रुके हुए कार्यों में गति आएगी. घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे. दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें.जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में वृद्धि होगी.
शुभ रंग-नीला
शुभ अंक 1
Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
आज का दिन पारिवारिक रिश्तो को मजबूती देने के लिए अनुकूल है. यदि किसी सदस्य के साथ रिश्तो में कड़वाहट चल रही है या रिश्ता अच्छा नही है तो उनसे बातचीत करे.मित्रों की सहायता कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे.
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
घर के किसी काम से थोड़े समय के लिए पढ़ाई बाधित रहेगी. यदि आप अभी कॉलेज में है तो आज अपने गुरुजनों के साथ अच्छे से पेश आये अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है.वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है.
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1
Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 2 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
संपर्क सूत्र – 08986778277, 07001817818
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










