Aaj Ka Rashifal Upay: आज मंगलवार 6 जनवरी को करें ये उपाय, बजरंगबली की कृपा से बदलेगा दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jan 2026 10:54 AM
आज 6 जनवरी 2026 का राशिफल उपाय
Aaj Ka Rashifal Upay 6 January 2026: आज मंगलवार 6 जनवरी 2026 को हनुमान जी से राशि अनुसार उपाय करने पर बाधाएं दूर होती हैं, आत्मबल बढ़ता है और दिन भर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं जीवन में सफलता.
Aaj Ka Rashifal Upay 6 January 2026: मंगलवार का दिन साहस, शक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है. आज मंगलार 6 जनवरी 2026का दिन विशेष रूप से हनुमान जी और शिव आराधना के लिए उत्तम है. यदि आज राशि अनुसार छोटे-छोटे उपाय किए जाएं, तो जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज के राशिफल उपाय
मेष
आज हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और “ॐ नमो भगवते हनुमते नमः” का जाप करें. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी.
वृष
शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर अर्पित करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और आर्थिक अस्थिरता कम होगी.
मिथुन
आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गण गणपतये नमः” का 21 बार जाप करें. निर्णय क्षमता मजबूत होगी.
कर्क
हनुमान चालीसा का पाठ करें. पारिवारिक तनाव कम होगा और मन में स्थिरता आएगी.
सिंह
सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें. मान-सम्मान में वृद्धि और आत्मबल मजबूत होगा.
कन्या
आज गरीबों को गुड़ और चना दान करें. स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी.
ये भी देखें: आज मंगलवार 6 जनवरी का दिन कैसा रहेगा, सिंह और मीन राशि वाले रहें सावधान
तुला
शिव मंदिर में दीपक जलाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें. रुके हुए कार्य पूरे होंगे.
वृश्चिक
हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं. शत्रु बाधा और मानसिक भय से राहत मिलेगी.
धनु
आज पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. भाग्य का साथ मिलेगा.
मकर
शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें. करियर और धन संबंधी समस्याओं में सुधार होगा.
कुंभ
हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं. मित्रों से सहयोग और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी.
मीन
आज ध्यान और मंत्र जाप करें. “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप आत्मिक शांति देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










