Aaj Ka Rashifal 5 January 2025: मीन राशि वालों को विरोधियों से परेशानी हो सकती है, जानें आज 5 जनवरी 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 5 January 2025
Aaj Ka Rashifal 5 January 2025: आज तारीख है 5 जनवरी 2025 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 5 January 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष- सुख और दुःख दोनों का अनुभव होगा. कार्यों में बाधाएं आएंगी, मन में असंतोष रहेगा, लेकिन मेहनत और प्रयास से स्थिति में सुधार संभव है. नौकरी में बदलाव की संभावना है. व्यवसाय में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होगी.
वृष- कुछ ऐसी समस्याओं का समाधान होगा जो लंबे समय से लम्बित थीं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, बुद्धि और विवेक का सही उपयोग करें, सफलता अवश्य मिलेगी.
धनु राशि वालों को खर्चों पर ध्यान देना आवश्यक है, यहां जानें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन- आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, राजनीतिक लाभ भी होगा. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी और धन की प्राप्ति होगी. समय पर सभी महत्वपूर्ण कार्य सफल होते दिखेंगे.
कर्क- सुख और सौहार्द्र में वृद्धि होगी, परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, धन का लाभ होगा और शुभ समाचार प्राप्त होंगे.
सिंह-नवीन उद्योग और व्यापार की योजनाओं में सफलता में कुछ समय लग सकता है. वाहन, मकान या भूमि के सौदों को अभी के लिए स्थगित कर दें. सक्रियता बनाए रखें, सभी कार्य धीरे-धीरे पूर्ण होंगे.
कन्या-प्रेम संबंधों में कुछ उलझनें आ सकती हैं, नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है, और विरोधियों से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आप सक्षम रहेंगे. पत्नी का परामर्श आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा.
तुला-भूमि और मकान से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे, नौकरी पेशेवरों के लिए सेवा शर्तों में सुधार होगा, और छात्रों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा. कार्य की स्थिति में सुधार होगा.
वृश्चिक-राजनीतिक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद प्राप्त होंगे, लाभदायक प्रेरक घटनाओं में वृद्धि होगी, संकल्पित कार्य पूरे होंगे, बकाया राशि की प्राप्ति होगी, और स्वजन तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.
धनु-आप उत्साहित रहेंगे और अपने श्रेष्ठता का अनुभव करने में सफल होंगे. विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी, तथा भूमि और संपत्ति से संबंधित कार्यों में रुकावटें समाप्त होंगी.
मकर-आपके सम-सामयिक प्रयास सफल होंगे, सट्टा और लाटरी से दूर रहना उचित होगा, और आपको सुखद समाचार प्राप्त होंगे. छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त होगी.
कुंभ-आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा, मानसिक तनाव कम होगा, संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे, और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कई महत्वपूर्ण कार्य जो लंबे समय से लम्बित थे, वे पूरे होंगे.
मीन-सरकारी और न्यायालयीन कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान होने पर नौकरी में उन्नति की संभावना है. विरोधियों से परेशानी हो सकती है, और पारिवारिक जीवन में अशांति बनी रह सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










