कुंभ राशि वाले दूसरों की मानसिक पीड़ा कम करने में मदद करेंगे, जानें आज 31 जनवरी 2025 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 31 January 2025

Aaj Ka Rashifal 31 January 2025: आज तारीख है 31 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 31 January 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष : मन में प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में लाभ होगा. अधिकारी से सहयोग मिलेगा. कोर्ट—कचहरी के कार्यों में विलम्ब होगा. प्रॉपर्टी पर निवेश करना फलदायक रहेगा. कई दिनों का रुका धन प्राप्त होगा. संतान की सफलता से मन में प्रसन्नता होगी.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: काला

कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृष : धन का लाभ होगा. यात्रा पर धन खर्च होगा. व्यापार में साझेदारी से नुकसान रहेगा. दैनिक कार्य में अनियमितता रहेगी. कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. अच्छे कार्य में धन खर्च होगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे. प्रियजन से मिलाप होगा.
शुभ अंक—5 शुभ रंग— लाल

मिथुन : कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा. व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी. प्रॉपर्टी  में निवेश से लाभ मिलेगा. वाहन सुख प्राप्त होगा. दैनिक कार्यों में व्यावधान होगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा.  
शुभ अंक—8 शुभ रंग— काला

कर्क:कार्य में सफलता प्राप्त होगी. सहकर्मी से विवाद हो सकता है. क्रोध करने से बचें. शत्रु पक्ष से सावधान रहें. आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा. परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे. वाहन सावधानी से चलाएं.
शुभ अंक—8, शुभ रंग— लाल  

सिंह: कार्यक्षेत्र में कार्य में सफलता प्राप्त होगी. शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. वाहन चलाते सावधानी बरतें. नुकसान हो सकता है. व्यापार में संभल कर कार्य करें. आर्थिक हानि की संभावना है. पुराने मित्र से मुलाकात होगी.
शुभ अंक— 9 शुभ रंग— नीला

कन्या: मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. धैर्य से काम लें. लेन—देन से बचें. मनमुताबिक धन लाभ होगा. पिता का सहयोग प्राप्त होगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. दैनिक कार्यों में मुश्किल होगी.  
शुभ अंक—1 शुभ रंग— गुलाबी

तुला : कार्य में सफलता मिलेगी. धन का लाभ होगा. पिछला रुका धन होगा. मित्र से अच्छा समाचार प्राप्त होगा. भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. भाई—बहन का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य लाभ होगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. व्यय में अधिकता रहेगी.
शुभ अंक—9 शुभ रंग— नारंगी

वृश्चिक: परिवार में विवाद हो सकता है. दूसरों पर विश्वास न करें. कार्य में सफलता मिलेगी. नया प्रोजेक्ट प्राप्त होगा. व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी. भूमि में निवेश फलदायक रहेगा. उधार देने से बचें. मन संतुष्ट होगा. छात्रों की शिक्षा में वृद्धि होगी.  
शुभ अंक—2 शुभ रंग— भूरा

धनु राशि: धनु राशि वाले आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे. माता पिता के हेल्थ की चिंता रहेगी.
शुभ अंक—1 शुभ रंग— पीला

मकर राशि: नये कार्य बनेंगे. रिश्तों में निकटता आयेगी. खरीदारी का आनंद उठाएंगे. दूर-समीप की यात्रा हो सकती है. स्वास्थ्य का सुधर होगा. मित्रों से मतभेद होगा. व्यापार की चिंता रहेगी. कार्य में व्यस्त रहेंगे. धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
शुभ अंक—7 शुभ रंग— भूरा

कुम्भ राशि—भूमि-जायदाद का मामला सुलझेगा. समस्या का निवारण होगा. शत्रु परास्त होंगे. व्यापार में लाभ होगा. मित्रों से स्नेह बढ़ेगा. दूसरों की मानसिक पीड़ा कम करने में मदद करेंगे. बैंक के कार्य में विलम्ब होगा.  संतान से प्रसन्नता मिलेगी. प्रियजन से मिलाप होगा.
शुभ अंक—6 शुभ रंग— हल्का हरा

मीन राशि— परिवारिक समस्या से परेशानी बढ़ेगी. कार्य में कठिनाई आयेगी. दैनिक कार्यों में विलम्ब होगा. व्यापार में प्रगति रहेगी. धन का लाभ मिलेगा. अकस्मात व्यय होगा. धर्म कार्य पर खर्च होगा. साझेदारी से लाभ होगा. शत्रु पर विजय प्राप्त होगी.  
शुभ अंक— 1 शुभ रंग— मैरून

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola