Aaj 29 October 2024 Ka Rashifal: मीन राशि को शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे, जानें आज 29 अक्टूबर 2024 का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Oct 2024 9:20 AM

विज्ञापन

Aaj 29 October 2024 Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 29 October 2024: आज 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानें

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 29  October 2024: आज 29 अक्टूबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें  ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

मेष-भूमि,भवन,वाहनादि कार्यों में सफलता,पुरानी समस्योओं को सुलझायेंगे,घर की अपेक्षा बाहरी लोग ज्यादा मदद करेंगे.पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी,धर्म-कर्म-आध्यात्म में रूचि रहेगी, विद्यारतियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

वृष-कठिन परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी.लम्बित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी,नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकता है,श्रेष्ठजनों का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा.

मिथुन-परिस्थिति में सुधार होगा,कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आएगी परंतु आप अपनी चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे,रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे.भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे,विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यवसाय में रूचि बढ़ेगी,व्यवसाय में लाभ होगा.

कर्क-लाटरी, जुआ और सट्टे में निवेश न करें. व्यस्तता अधिक रहेगी और बाहरी यात्रा की संभावना है. गृहस्थ जीवन में खुशी का माहौल रहेगा. हालांकि, संपत्ति से संबंधित कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और आय में कमी आएगी, जिससे बचत में कमी के कारण मन उदास रहेगा.

सिंह-वाद-विवाद और झगड़ों से दूर रहें. वाहन को सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना की आशंका है. अपनी सेहत का ध्यान रखें. इस समय आप किसी सरकारी समस्या का सामना कर सकते हैं और व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ सकती हैं.

कन्या-आय कम परंतु व्यय आशा से अधिक होगा,मन में वैचेनी रहेगी,अपने वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें.रोजी-रोजगार के क्षेत्र में प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी,विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मनोवांछित शिश्रण सस्थानों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.

तुला-आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए यह समय अनुकूल है और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. नए कार्य की योजना बनेगी और घर में किसी नई वस्तु की खरीदारी संभव है. विवाह जैसे उत्सवों की योजना बनेगी और परिवार में शुभ तथा धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

वृश्चिक-उद्योग-धंधे में कुछ परेशानी एवं बाधा का सामना करना पड़ेगा,आर्थिक परेशानी होगी.परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा.रिस्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा,विवाहादि शुभ कार्य सम्पन्न होगा.बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होगा,

धनु-भाग्योदय के अवसर मिलेंगे,मन प्रसन्न रहेगा.परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी,शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी,नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी.जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी,अवाहित हैं तो विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.

मकर- बकाये रकम की प्राप्ति होगी,आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगा.घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण, दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे,जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे वह पूरा होने की संभावना है,लम्बे समय से चली आ रही चिन्ता समाप्त होगी.

कुभ-संतान आज्ञाकारी रहेगी,कोई शुभ समाचार मिलेगा.आज आप व्यस्त रहेंगे,लम्बित काम निपटायेंगे,स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेगी,प्यार में सफलता मिलेगा,पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा,किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा.

मीन-समय कष्टकारी है,बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें,आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें.अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है,विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे,संतान पक्ष को लेकर मन कुछ चिन्तित रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola