Aaj Ka Rashifal,21 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,21 मार्च 2024

Aaj Ka Rashifal, 21 मार्च 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

विज्ञापन

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपको अपने ननिहाल पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती हैं. आपका व्यवहार भी सभी के प्रति स्नेहपूर्वक रहेगा जिससे सभी के मन में आपके प्रति लगाव और बढ़ेगा.धनार्जन होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. प्रमाद न करें. व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
परिवार में नयी खुशियाँ आएगी व आप सभी के प्रति आशान्वित रहेंगे. आप कुछ नया करने का सोचेंगे व उसमे आपको अपने परिवारवालों का पूरा साथ भी मिलेगा.संतान के कार्यों पर नजर रखें. पूंजी निवेश बढ़ेगा. प्रचार-प्रसार से दूर रहें. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 1

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको अपने व्यापार के साथ-साथ कुछ नए क्षेत्रों में निवेश करने की प्रेरणा मिलेगी. जिन्होंने भूमि या शेयर में निवेश किया हुआ हैं उन्हें आज के दिन लाभ मिलने के संकेत हैं. व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. बेरोजगारी दूर होगी. धन की आवक बनी रहेगी.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को राजनीतिक क्षेत्र के लोगों से चुनौती मिल सकती हैं. ऐसे में वे स्वयं पर विश्वास बनाए रखे व अपने मन के अनुसार कार्य करे.भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा. फालतू खर्च होगा. भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे. दिनचर्या नियमित रहेगी. यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर की कोई पुरानी जमीन पड़ी हैं तो उसको बेचकर कुछ नया करने का विचार किया जा सकता है. इस बारे में सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले.प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शत्रु शांत रहेंगे. धनार्जन होगा. आज विशेष लाभ होने की संभावना है. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा हैं. आपको अपने कार्यक्षेत्र में आनंद आएगा व सभी का भरपूर साथ आपको मिलेगा.मान बढ़ेगा. मेहमानों का आवागमन होगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें.अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं. उलझनों से मुक्ति मिलेगी.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने लिए रचनात्मक कार्य करेंगे जो आगे चलकर उनके काम आएगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों को अपने लिए नए अवसर प्राप्त होंगे व उन्हें सफलता मिलने की भी संभावना हैं. ऐसे में अति-आत्मविश्वासी न बने व कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही ले.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को अपने अध्यापकों की ओर से मार्गदर्शन मिलेगा जो भविष्य में उनके लिए सहायक सिद्ध होगा. प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए आज का दिन नयी चुनौतियां लेकर आएगा जिसके द्वारा वे स्वयं को और निखार पाएंगे.
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे. भेंट आदि की प्राप्ति होगी. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार अनुभव रहेगा. आपको अपने ससुराल पक्ष से भी भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे मन आनंदित रहेगा.उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें. विवादों से दूर रहना चाहिए. आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यदि आप कॉलेज में है और किसी प्रोजेक्ट में फंसे है तो आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति से सहायता मिलेगी जिससे आपकी बिल्कुल अपेक्षा नही होगी. ऐसे में किसी को भी भला-बुरा कहने से बचे और सभी का सम्मान करे.धनार्जन होगा. प्रमाद न करें. संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आज के दिन कुछ रोमांचित अनुभव होगा जिससे उनका मन आनंदित रहेगा. यदि आप पहले से किसी के प्रति आकर्षित हैं तो उसे आज के दिन अपने मन की बात उनसे कह दे.कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है. परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आपका पार्टनर आपके स्वास्थ्य को लेकर आशंकित रह सकता हैं. ऐसे में उनको अपने विश्वास में लाये.खानपान पर नियंत्रण रखें. नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. पूछ-परख रहेगी.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola