Aaj Ka Rashifal 20 दिसंबर 2023: कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले जातक आज रहे सतर्क, धन हानि का योग
Aaj Ka Rashifal 20 December 2023: कर्क, सिंह और कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.
Aaj Ka Rashifal 20 December 2023: आज तारीख है 20 दिसंबर 2023 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. नौकरी कर रहे जातकों को आज धन लाभ होने की संभावना है. मित्रों के साथ आज कुछ संबंधों में खटास आ सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- सफ़ेद
सिंह राशि- आज आपको नौकरी व व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. आप की बनाई हुई योजनाओं पर आप लोगों को काम करते देखेंगे. आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा. आज के दिन रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है.
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- काला
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है. स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी और धन भी व्यय होगा. विधार्थियों को गुरुजनों की सेवा का अवसर प्राप्त होगा.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गुलाबी
Also Read: Weekly Horoscope: मेष-मिथुन, कन्या-मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ, पढ़ें वीकली राशिफल
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










