धनु राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, जानें आज 2 फरवरी 2025 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 2 February 2025

Aaj Ka Rashifal 2 February 2025: आज तारीख है 2 फरवरी 2025 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 2 February 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष– रोजगार के क्षेत्र में नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, दुर्घटनाएं या शल्य चिकित्सा की संभावना बनी हुई है. किसी भी कार्य को विशेष सावधानी के साथ करें.

यहां देखें 03 से 09 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

वृष– अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें, क्योंकि शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे. लोग आपकी पीठ पीछे आपकी निंदा कर सकते हैं, लेकिन राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और मामले का निर्णय आपके पक्ष में आएगा.

मिथुन– सरकारी स्तर पर धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं, और जीवनसाथी से पूर्ण सुख और सहयोग प्राप्त होगा. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

कर्क- नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन संभव है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी संभव है. व्यापार में लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि शत्रु प्रबल होकर हावी हो सकता है.

सिंह-इस समय नए कार्यों की शुरुआत न करें, कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन अत्यंत व्यथित और भयभीत हो जाएगा. व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें और वाहन को सावधानीपूर्वक चलाएं. मेहनत का फल अवश्य मिलेगा.

कन्या-आप व्यापार और कार्यक्षेत्र की चिंताओं से मुक्त होंगे. जीवनसाथी के साथ मतभेदों का समाधान होगा. प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी और मानसिक शांति के साथ-साथ उत्तम गृह सुख भी मिलेगा.

तुला-रोजी-रोजगार में रुकावटों और विरोध का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी प्रबल होकर हावी हो सकते हैं, जिससे चिंता और तनाव उत्पन्न होगा. किसी भी कार्य को विशेष सावधानी से करें, अन्यथा किसी विपत्ति में फंस सकते हैं. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

वृश्चिक-जो कार्य बिगड़ गए थे, वे सुधरेंगे और धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में निरंतर सफलता मिलेगी. राजनीतिक वर्चस्व भी बढ़ेगा और मान-सम्मान, यश तथा कीर्ति में वृद्धि होगी. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा.

धनु-आपके व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर उत्पन्न होंगे. आपके परिश्रम का उचित फल प्राप्त होगा, और अधिकारी तथा सहकर्मी आपके कार्य की सराहना करेंगे. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, और समय खुशी से व्यतीत होगा.

मकर-आपको आस-पड़ोस और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार की स्थिति पिछले दिनों की तुलना में कुछ बेहतर होगी. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है. विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी.

कुंभ-नई नौकरी पाने के प्रयास सफल होने की संभावना है. विघ्न-बाधाओं के बावजूद सफलता और धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे. आपके परिश्रम का फल मिलेगा, और कोई पुराना उधार वसूल होगा. आप अपनी बुद्धि और विवेक से आवश्यक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे.

मीन-आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे. आय में कुछ कमी हो सकती है, फिर भी आय के साधन पर्याप्त रहेंगे. भूमि और संपत्ति से संबंधित कार्यों में कठिनाइयाँ आ सकती हैं, और परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola