ePaper

Aaj Ka Rashifal 19 दिसंबर 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Updated at : 19 Dec 2023 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 दिसंबर 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: आज तारीख है 19 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

तुला राशि- शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. शत्रुभय रहेगा. कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. भाइयों का सहयोग मिलेगा. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है.

शुभ अंक-2

शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक राशि- कुसगंति से बचें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. पुराना रोग उभर सकता है. किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें. व्यापार अच्‍छा चलेगा. नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें.

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- लाल

Also Read: Weekly Horoscope: मेष-मिथुन, कन्या-मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ, पढ़ें वीकली राशिफल

धनु राशि- धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे मानसिक शांति रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. समय अनुकूल है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. शारीरिक कष्ट संभव है.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पीला

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola