ePaper

Aaj Ka Rashifal 19 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास, इन मामलों में रहे सतर्क

Updated at : 19 Dec 2023 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास, इन मामलों में रहे सतर्क

Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: आज तारीख है 19 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि- आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. निवेश शुभ रहेगा व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा. किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है, किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है. विवाद न करें कुबुद्धि हावी रहेगी. चोट व रोग से बचें.

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि- चिंता तथा तनाव बने रहेंगे. यश बढ़ेगा दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. घर में मेहमानों का आगमन होगा. कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. निवेश शुभ रहेगा प्रसन्नता बनी रहेगी.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- हरा

मिथुन राशि- प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा. नौकरी में प्रशंसा होगी. कार्यसिद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. चोट व रोग से बचें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं. व्यापार ठीक चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- हरा

Also Read: Weekly Horoscope: मेष-मिथुन, कन्या-मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ, पढ़ें वीकली राशिफल
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola