आज 18 मार्च 2025 का दिन तुला राशि के लिए कठिन, धन हानि से बचें, पढ़ें मेष से लेकर मीन का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 March 2025
Aaj Ka Rashifal 18 March 2025: आज तारीख है 18 मार्च 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 18 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष- आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, जिससे शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. वाहन दुर्घटना का भय भी रहेगा, और आपकी आय से अधिक खर्च होगा.
Aaj Ka Panchang 18 March 2025: आज 18 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
वृष- घरेलू जरूरतों पर अधिक खर्च करना पड़ेगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा. हालांकि, आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे.
मिथुन- आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, और निर्माण कार्य में प्रगति होगी.
कर्क- आप धार्मिक और सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे, नए लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे, और महिला मित्र के माध्यम से लाभ प्राप्त करेंगे.
सिंह- भूमि और संपत्ति से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी, विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा, और सामाजिक विकास होगा.
कन्या- सरकारी पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, और आपको अवसरों का लाभ उठाना चाहिए.
तुला- कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा, आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होंगी, और तनाव और विवाद से कष्ट होगा.
वृश्चिक- हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, नई व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी, और आर्थिक लाभ होगा. आपकी मान-यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
धनु- विद्यार्थियों को लेखन और अध्ययन के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होंगे. विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा, और जो कार्य बिगड़ गए हैं, वे सुधरेंगे.
मकर- धन और सुख की प्राप्ति होगी, थोड़े प्रयास से ही इच्छित कार्य सफल होंगे, वाहन सुख और यात्रा सुखद रहेगी.
कुंभ- सामयिक कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी में उत्साह बढ़ेगा, संकल्पित कार्य पूरे होंगे, और भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.
मीन- भूले-बिसरे प्रसंग पुनर्जीवित होंगे, मेहनत से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे, और आर्थिक समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










