Aaj Ka Rashifal 18 दिसंबर 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 18 December 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

तुला राशि- आपके लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी. इनकम में बढ़ोतरी होगी, लेकिन दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. थोड़ी सावधानी बरतें. काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे. आपकी सेहत मजबूत रहेगी. गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. आज का राशिफल

शुभ अंक-4

शुभ रंग- आसमानी

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी. आप अपने गृहस्थ जीवन को समय देंगे. धन को लेकर आप कुछ चिंता मग्न हो सकते हैं. काम के सिलसिले में आपको अपने काम से काम रखना चाहिए. विरोधियों से सतर्क रहें. सेहत का ध्यान रखें. आज का राशिफल

शुभ अंक-3

शुभ रंग- भूरा

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छे नतीजे लेकर आएगा. किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो उस विचार को मन से निकाल दें. शारीरिक रूप से दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है. काम के सिलसिले में आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा. आज का राशिफल

शुभ अंक-8

शुभ रंग- लाल

Also Read: Weekly Horoscope: मेष-मिथुन, कन्या-मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ, पढ़ें वीकली राशिफल
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola