Aaj Ka Rashifal 18 दिसंबर 2023: मकर-कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज रहें सतर्क, धन हानि का योग
Aaj Ka Rashifal 18 December 2023: मकर-कुंभ और मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. गृहस्थ जीवन को लेकर काफी विचार-विमर्श करेंगे. मानसिक तनाव में कमी आएगी आपसी प्रेम बढ़ेगा. प्रेम जीवन वाले लोगों को भी आज रोमांस के भरपूर अवसर मिलेंगे. काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान से काम करना होगा. आज का राशिफल
शुभ अंक-3
शुभ रंग- भूरा
कुंभ राशि- आज का दिन आप को नई ऊर्जा से भर देगा. काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सिर चढ़कर बोलेगी. आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे. गृहस्थ जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा. आपको अपनी ईगो को छोड़ना होगा. अपने प्यार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. आज का राशिफल
शुभ अंक-5
शुभ रंग- काला
मीन राशि– आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. मानसिक चिंताओं में बढ़ोतरी होगी. धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है. गृहस्थ जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा. छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी होगी. आज का राशिफल
शुभ अंक-1
शुभ रंग- केसरिया
Also Read: Weekly Horoscope: मेष-मिथुन, कन्या-मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ, पढ़ें वीकली राशिफल
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










