Aaj Ka Rashifal 16 October 2024: मीन राशि के जातकों का शुभ कार्यों में खर्च होगा, जानें आज 16 अक्टूबर 2024 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Oct 2024 5:47 AM
Aaj Ka Rashifal 16 October 2024
Aaj Ka Rashifal 16 October 2024: आज बुधवार 16 अक्टूबर 2024 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आने वाला है, जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 October 2024: आज 16 अक्टूबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल
मेष-आर्थिक मामलों में सुधार होगा, रुका हुआ धन वापस प्राप्त होगा, नए आय के स्रोत उत्पन्न होंगे. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. संतान की स्थिति संतोषजनक रहेगी. मन में कुछ चिंता हो सकती है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए यह समय सुखद है. भगवान विष्णु की पूजा करते रहें.
वृष-व्यवसायिक स्थिति में सुधार आएगा. पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य और प्रेम पहले से बेहतर रहेंगे. आपका व्यापार शानदार चलेगा. पीली वस्तु का दान करें.
मिथुन-आपके लिए कुछ कार्य सफल होंगे. आप विपरीत परिस्थितियों से उबर चुके हैं. स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. आपका मन धार्मिकता की ओर अग्रसर रहेगा. स्वास्थ्य की स्थिति संतोषजनक है. व्यापार में भी आपको लाभ होगा. पीली वस्तु का दान करें.
कर्क-आपके सामने कठिनाइयाँ आ सकती हैं. चोट लगने की संभावना है. किसी समस्या में फंस सकते हैं. सावधानी बरतें. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी. अपने पास पीली वस्तु रखें.
सिंह- नवप्रेम और नए संबंधों का आगमन संभव है. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. रोजगार में उन्नति होगी. नए व्यापार की संभावनाएँ बनेंगी. स्वास्थ्य मध्यम से बेहतर की ओर बढ़ रहा है. प्रेम और व्यापार में अद्भुत अनुभव होगा. संतान की स्थिति बहुत अच्छी है. पीली वस्तु अपने पास रखें.
कन्या-शत्रु भी मित्रता की ओर अग्रसर होंगे. गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी. बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. स्वास्थ्य में सुधार आएगा. प्रेम की स्थिति में भी सुधार होगा. व्यापार में अच्छा लाभ होगा. भगवान विष्णु की आराधना करते रहें.
तुला-मन में शुभता का अनुभव होगा. जीवन में प्रगति करेंगे. संतान से अच्छी खबर मिलेगी. प्रेम की स्थिति अत्यंत शुभ रहेगी. व्यापार भी सफल रहेगा. पीली वस्तु का दान करें.
वृश्चिक-आप भवन, वाहन और भूमि की खरीदारी कर सकते हैं. आपकी मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा. घर में कुछ उत्सव का आयोजन हो सकता है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है. पीली वस्तु अपने पास रखें.
धनु-आपके पास धन का आगमन होगा. परिवार में वृद्धि होगी. आपकी वाणी में संयम रहेगा. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है. पीली वस्तु का दान करें.
मकर- स्वास्थ्य सामान्य, प्रेम में दूरी और व्यापार की स्थिति भी सामान्य रहेगी. भगवान विष्णु की आराधना करें, यह आपके लिए लाभकारी होगा.
कुंभ-आप सितारों की तरह चमकते हुए नजर आएंगे. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. समाज में आपकी सराहना होगी. संतान, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है. पीली वस्तु का दान करें.
मीन-आपका मन चिंतित रहेगा. शुभ कार्यों में खर्च होगा, लेकिन खर्च की अधिकता से कर्ज की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










