Aaj Ka Rashifal 16 दिसंबर 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 16 December 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

तुला राशि- किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार लाभदायक रहेगा. पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है. शारीरिक कष्ट संभव है. जल्दबाजी से हानि होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. तुला राशि के जातक को धन प्राप्ति सुगम होगी.

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: ब्लू

वृश्चिक राशि- चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें. किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. व्यापार ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: पीला

धनु राशि- आज तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. आत्मशांति रहेगी. यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा. संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे. नौकरी में चैन रहेगा. दूसरों की जवाबदारी न लें. थकान रह सकती है.

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: ब्लू

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola