ePaper

Today Rashifal: आज सिंह, तुला और धनु राशि वाले लेन-देन में जल्दबाजी न करें, धन हानि का योग

Updated at : 11 Sep 2021 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
Today Rashifal: आज सिंह, तुला और धनु राशि वाले लेन-देन में जल्दबाजी न करें, धन हानि का योग

Today horoscope आज का राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 11 सितंबर 2021 horoscope in hindi : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

मेष- आज दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नए काम करने का मन बनेगा. फिजूलखर्ची ज्यादा होगी. शत्रु भय रहेगा. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी. दूर यात्रा की योजना बनेगी. व्यापार से लाभ होगा. नौकरी में चैन रहेगा. जोखिम न लें.

वृष- आज यात्रा मनोरंजक रहेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. विवेक का प्रयोग करें. समस्याएं कम होंगी. शारीरिक कष्ट संभव है. अज्ञात भय रहेगा.

मिथुन- आज व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. लाभ देगा. कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें. लाभ होगा.

कर्क- भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी. आशंका व कुशंका रहेगी. कार्य में बाधा संभव है. उत्साह बना रहेगा. नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं. सुख के साधन जुटेंगे.

सिंह- आज नौकरी में कार्यभार रहेगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. आय में निश्चितता रहेगी. जोखिम न लें. एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें. दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. व्यर्थ दौड़धूप होगी. विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है. काम में मन नहीं लगेगा.

कन्या- आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यापार मनोनुकूल रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. जल्दबाजी न करें. घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी.

तुला- आज सुख के साधन जुटेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यवसाय लाभदायक रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. धनहानि हो सकती है. सावधानी आवश्यक है. थकान महसूस होगी.

वृश्चिक- आज तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी. किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. शारीरिक कष्ट संभव है. अज्ञात भय सताएगा. चिंता तथा तनाव रहेंगे.

धनु- आज भागदौड़ होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. लाभ के लिए प्रयास करें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. विवाद से क्लेश हो सकता है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है.

मकर- आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो. व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा. निवेश सोच-समझकर करें. नौकरी में चैन रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी.

कुंभ- आज व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं. कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. लेन-देन में सावधानी रखें. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.

मीन- आज स्वयं के काम पर ध्यान दें. बनते काम बिगड़ सकते हैं. विवाद को बढ़ावा न दें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. व्यापार ठीक चलेगा. कार्यकुशलता कम होगी. कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. कुसंगति से बचें. किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

मोबाइल नंबर- 8080426594-9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola