Aaj Ka Rashifal 03 September 2024: सिंह और मीन राशि वालों को आर्थिक परेशानी होगी, जानें दैनिक राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 03 September 2024: जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 September 2024: आज 3 सितंबर का दिन किन राशियों को सावधानी बरतना होगा और किन्हें आज शुभ समाचार मिलेगा, यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 03 September 2024: आज 3 सितंबर 2024 का दिन मेष से मीन राशि वालों के लिए वैसे तो साधारण रहेगा, पर कुछ जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

मेष-नये पद-अधिकार प्राप्त होगा.मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा.व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी,आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.


वृष-आपके सोचे कामों में व्यवधान आयेंगे.जहाँ तक संभव हो इस समय ज्यादा पेंचीदा मामलों में हाथ न डालें,व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी.आपकी परिस्थिति का तथा लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे.


मिथुन-आज का दिन काफी कुछ शुभ फलदायी है,व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगा.कामकाज अच्छा चलेगा.आमदनी बढ़ेगी,कर्ज की स्थिति में सुधार होगा.आवश्यक कार्य में अनायास सफलता मिलेगी,स्वास्थ्य ठीक रहेगा.


कर्क-ग्रहयोग आज आपके पक्ष में नहीं है.परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी.मानसिक चिंता रहेगी.भाई-बहनों अथवा मित्रों वर्ग से कष्ट होगा,लिखा-पड़ी के काम में विशेष सावधानी रखें व्यापार-व्यवसाय में लेन-देन संबंधी विवाद से दूर रहें.


सिंह-अपने सोचे अनुसार काम कम होंगे.किसी न किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है.नौकरी में स्थानातंरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना.जोखिम के काम सावधानी से करें,आर्थिक परेशानी होगी.


कन्या-आपको आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना,रोजगार-व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा और आपकी प्रगति होगी.मकान,प्रॉपर्टी,नये व्यापार-धंधें में सफलता मिलने की योग है,परिवार में विवाहादि शुभ कार्य करने का योग बनेगा.


तुला-आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,आपका काम बनेगा.किसी काम से आपको पैसा मिलेगा,आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी,नया काम शुरू होने में अब कोई देर नहीं,अड़चने दूर होगी,चित्त में प्रसन्नता होगी.


वृश्चिक-संतान पक्ष के लिये खर्च होगा.यह खर्च उनकी प्रगति के लिये किया जाएगा,लेखन-पठन-पाठन में रूचि,घर में बड़े लोगों का समागम होगा,भूमि-भवन-वाहन सुख की अनुकूलता रहेगी,यात्रा होगी.


धनु-विशिष्ट कार्य सिद्धि,यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा,अभी तक जो कोई इच्छा अधूरी रही हो,ऐसी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला प्रारंभ होगा,व्यापार-धंधे में लाभ होगा,बड़े-बुजुर्गों का प्यार तथा आर्शीवाद मिलेगा.


मकर-पत्नी-पुत्र का सुख मिलेगा,अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से आप सम्बन्ध बनाने की चेष्टा करें उनसे चल रहे समस्या का समाधान मिलेगा,जोखिम से भरा काम से दूर रहें.


कुंभ-अनिवार्य कामोंमें आपकी व्यवहार कुशलता सिध्धि और प्रसिद्धि देने वाली है,आवश्यक कार्यों के सम्पादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.मित्रों से प्रेम और सहानुभूति मिलेगी,मन प्रसन्न रहेगा.


मीन-आपके सामने आर्थिक समस्या बनी रहेगी,आपने जिस पर भी आज तक भरोसा किया होगा या स्वयं कष्ट उठाकर उसको सुख दिया होगा ऐसा व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा,लेकिन आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola