आज का मेष राशिफल 20 मार्च 2024: इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें
आज का मेष राशिफल 20 मार्च 2024
Today horoscope आज का मेष राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 20 मार्च 2024 horoscope in hindi : मेष राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
मेष- आज आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बचें. सफलता हाथ लग सकती है. लवमेट के साथ डिनर करने जा सकते है. हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें. ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी. इस राशि के जो लोग सिंगिंग का शौक रखते है, उन्हें किसी शो में गाने का मौका मिल सकता है.
लव राशिफल– गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा. रिश्ता मजबूत बनेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर है. किसी तरह की झड़प हो सकती है, सावधानी बनाए रखें.
हेल्थ राशिफल– मेष राशि के जातक की ऊर्जा का स्तर आज चरम पर है. इस असीम उत्साह को उन शारीरिक गतिविधियों में शामिल करें, जो आपको उत्साहित करती हैं. ऐसे व्यायाम में संलग्न रहें, जो दिल की धडकन को तेज़ करें. मूड को बेहतर बनाए. अपने शरीर की बात सुनना याद रखें. अत्यधिक परिश्रम से बचें. अपने सक्रिय प्रयासों को रिलैक्स के क्षणों और तनाव-राहत तकनीकों के साथ संतुलित करें. स्वस्थ मन और शरीर जीवन के प्रति आपके उत्साह को बढ़ाएगा.
शुभ अंक—4
रंग—पर्पल
मेष राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल
मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी. यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं तो वहां जाना आपके लिए उपयोगी हो सकता है. किसी से कोई वादा भी नहीं करें. हो सकता है जिसका भला आप करने की सोच रहे हैं उसको आपसे कोई शिकायत होगी और आपकी बातों का अर्थ नहीं समझ पाएगा. आप भलमनसाहत में अपना नुकसान कर बैठें.
बुधवार के दिन करें ये उपाय
कुंडली में बुध ग्रह के कमजोर होने से जीवन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगता है. इसके लिए आप बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें. अगर ऐसा संभव न हो तो अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें. बुधवार के दिन गरीब या जरूरतमंद में हरी मूंग की दाल, सब्जी या वस्त्र का दान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










